featured यूपी

अपराधियों के साथ सबका गठबंधन : स्वतंत्रदेव सिंह

अपराधियों के साथ सबका गठबंधन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा,बसपा, कांग्रेस (सबका) का अपराधियों के साथ गठबंधन है। भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, जातिवाद के पोषण की नीति पर सैद्धांतिक रूप से सपा बसपा कांग्रेस एक है। उत्तर प्रदेश को विकास के पायदान पर नीचे धकेलने के लिए तीनों गुनाहगार हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ समिति सत्यापन के दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि पूरा देश देख रहा था कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका बाड्रा ने मुख्तार अंसारी जैसे दुर्दांत अपराधी को बचाने में अपनी पंजाब सरकार की पूरी ताकत झोंक दी थी। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपराध व अपराधियों पर जीरों टालरेंस की नीति से अपराधियों को कानूनी दायरे में लेकर आए और अपराध से अर्जित सम्पत्तियों पर बुलडोजर चलाने का काम भी किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले कुछ चुनिंदा शहरों में ही 24 घंटे बिजली आती थी लेकिन भाजपा सरकार ने सबके साथ समानता का व्यवहार किया। सबका साथ-सबका विकास का नारा देकर जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के लिए कार्य किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि पार्टी के परिश्रमी कार्यकर्ताओं के द्वारा निर्मित की जा रही मजबूत बूथ संरचना के साथ ही कार्यकर्ताओं के मजबूत इरादे विपक्ष के झूठ, फरेेब, पाखण्ड को ध्वस्त करके कमल खिलाएगें। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने बरेली जिले के बहेड़ी विधानसभा में मण्डल सरदार वल्लभ भाई पटेल के बजरिया शक्ति केन्द्र बूथ सं. 22, 23 व 24 तथा मण्डल बांके बिहारी के बूथ सं. 114 पर पहुंचकर बूथ समितियों का भौतिक सत्यापन करके बूथ समिति के प्रत्येक पदाधिकारी के साथ संवाद किया।

Related posts

गठबंधन की राह हुई अलग तो सपा ने भरी रफ्तार, बोले उपचुनाव में बसपा हारेगी

bharatkhabar

दिल्ली में 2 मई तक बंद रहेंगे बाजार, व्यापार संगठनों ने कहा- बढ़ाया जाए लॉकडाउन

Saurabh

राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल पहुंची हंडिया, चुनाव को लेकर कही बड़ी बात, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh