featured खेल देश

टोक्यो पैरालंपिक 2020: भारत ने लगाई पदकों की हैट्रिक, विनोद कुमार ने जीता कांस्य पदक, पीएम ने दी बधाई  

pic credit twitter 1630242245 टोक्यो पैरालंपिक 2020: भारत ने लगाई पदकों की हैट्रिक, विनोद कुमार ने जीता कांस्य पदक, पीएम ने दी बधाई  

भारत ने रविवार को टोक्यो पैरालंपिक में पदकों की हैट्रिक लगा दी है। विनोद कुमार ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो के मुकाबले में कांस्य पदक जीता है। भारत का ये तीसरा मेडल है।

विनोद कुमार ने जीता कांस्य पदक

भारत ने रविवार को टोक्यो पैरालंपिक में पदकों की हैट्रिक लगा दी है। विनोद कुमार ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो के मुकाबले में कांस्य पदक जीता है। भारत का ये तीसरा मेडल है। भाविना पटेल, निषाद कुमार के बाद विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। डिस्कस थ्रो के F-52 इवेंट के फाइनल में 19.91 मीटर का थ्रो किया। सिल्वर मेडल क्रोएशिया के वेलिमिर ने जीता जिन्होंने 19.98 मीटर थ्रो किया जबकि पोलैंड के पिओत्र ने 20.02 मीटर के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

पीएम मोदी ने दी विनोद कुमार को बधाई

विनोद ने करीब 30 साल की उम्र में इस खेल को चुना था और आज 42 साल की उम्र में वह पैरालंपिक मेडलिस्ट बन गए। उन्होंने साथ ही एशियन रिकॉर्ड भी बनाया। विनोद को सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनोद को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, ‘पूरा भारत विनोद कुमार के प्रदर्शन के लिए उन्हें धन्यवाद दे रहा है। ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। उनकी कड़ी मेहनत और जज्बे ने यह उपलब्धि हासिल कराई है।’ इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी, भारतीय पैरालंपिक समिति की प्रमुख दीपा मलिक समेत कई दिग्गज हस्तियों ने विनोद को बधाई दी।

काबुल में अमेरिका की एयर स्ट्राइक, एयरपोर्ट के पास अमेरिका ने दागा रॉकेट, जानिए, तालिबान ने क्या कहा? 

निषाद और भाविनाबेन पटेल ने जीता रजत पदक

हाई जंप में निषाद कुमार ने रजत और टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल ने भी रजत पदक जीता है। निषाद कुमार ने पहली कोशिश में 2.02 मीटर की जंप की थी। दूसरे प्रयास में उन्होंने 2.06 मीटर की जंप की। स्वर्ण पदक अमेरिका के Roderick Townsend ने जीता। निषाद कुमार और Dallas Wise का सर्वश्रेष्ठ जंप 2.06 मीटर का रहा।  भाविनाबेन पटेल ने टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में रविवार को दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की झाउ यिंग के खिलाफ 0-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

Related posts

महिलाओं के साथ छेड़खानी को लेकर यूपी सरकार फैल, एक बार फिर आई हुई दिल दहला देने वाली घटना

mohini kushwaha

Kisan Bill News: भकियू ने दिखाया दम, हरियाणा में जबरदस्त विरोध

Trinath Mishra

महीने भर से बच्चों को ट्यूशन दे रही टीचर निकली कोरोना पॉजिटिव

Rani Naqvi