बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और एक्ट्रेस अब OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। 2022 में हिंदी सिनेमा के कई मशहूर चेहरे अपना ओटीटी डेब्यू करने को तैयार हैं। जिन्में माधुरी दिक्षित से लेकर कपिल शर्मा तक शामिल हैं।
बॉलीवुड के ये मशहूर स्टार करेंगे इस साल OTT पर डेब्यू
सुपरस्टार अजय देवगन इस साल 2022 में ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। यूं तो OTT पर फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया से उन्होंने अपनी प्रेजेंस दर्ज कर ली है, पर सही मायनों में देखा जाए तो वे फिल्म भुज, बड़े पर्दे के लिए बनी थी पर पैनडेमिक की वजह से फिल्म को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था।
वहीं धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी इस साल ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। फाइंडिंग अनामिका वेब शो से माधुरी डिजिटल स्पेस में डेब्यू करेंगी। नेटफ्लिक्स के ग्लोबल फैन इवेंट टुडुम में इस शो का फर्स्ट लुक जारी किया गया था।
वहीं 2022 में शाहिद ओटीटी स्पेस में डेब्यू करने को तैयार हैं। फैमिली मैन के निर्देशक राज और डीके की जोड़ी की ओर से एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट तैयार की जा रही है जिसमें शाहिद कपूर काम करने वाले हैं। शाहिद कपूर एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने खामोशी के साथ फैंस को बड़ा धमाका दिया है।
सोनाक्षी सिन्हा ने भी फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया से ओटीटी पर कदम रख लिए हैं, लेकिन एक्ट्रेस की सीरीज फॉलेन सोनाक्षी की ओटीटी डेब्यू सीरीज होने वाली है। यह सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।
वहीं अब बात करते हैं कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा की। जो की इसी साल 2022 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाले हैं। कपिल ओटीटी पर अपना खुद के टाइटल का कॉमेडी स्पेशल या फिर सीरीज बनाने की तैयारी में हैं।