featured उत्तराखंड

खटीमा: नितिन गडकरी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- बस-कार में पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल नहीं होगा

IMG 20220104 WA0021 खटीमा: नितिन गडकरी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- बस-कार में पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल नहीं होगा

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी के दिग्गजों का प्रदेश में प्रचार तेजी से हो रहा है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ऊधमसिंह नगर पहुंचे।

उत्तराखंड- उत्तराखंड देवों की भूमि यहां कण-कण में भगवान बसते हैं -नितिन  गडकरी* – Devbhumi JK News

खटीमा: नितिन गडकरी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी के दिग्गजों का प्रदेश में प्रचार तेजी से हो रहा है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ऊधमसिंह नगर पहुंचे। यहां वो बीजेपी के विजय संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खटीमा शहीद स्मारक पर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बस-कार में पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल नहीं होगा- गडकरी

वहीं खटीमा में नितिन गडकरी ने जनसभा को भी संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार देनी है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसान के बनाए हुए इथेनॉल पर हमारी बस, कार, ट्रक चलेंगे। अब पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल नहीं होगा। साथ ही उन्होंने किसानों का आश्वस्त करते हुए कहा कि गन्ने को उसका भाव मिलेगा।

गढ़वाल मंडल की यात्रा छह जनवरी को होगी समाप्त

बता दें कि बीजेपी की कुमाऊं मंडल की यात्रा मंगलवार को खटीमा पहुंचकर संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री सोमवार को भी खटीमा में ही थे। पार्टी ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में अलग-अलग तिथियों पर विजय संकल्प यात्रा का शुरुआत की थी। वहीं बीजेपी की गढ़वाल मंडल की यात्रा छह जनवरी को उत्तरकाशी में संपन्न होगी। वहां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related posts

Aaj Ka Panchang में जाने शुभ, अशुभ मुहूर्त और राहु की दशा

Aditya Gupta

ग्वालियर में जन्मे अटल जी का कैसे था यूपी से नाता? बटेश्वर गांव से क्या है रिश्ता

Shailendra Singh

मोदी को ‘चैपिंयंस ऑफ द अर्थ अवार्ड’ के लिए चयनित होने पर राज्यपाल ने दी बधाई

mahesh yadav