Telugu Music Composer Raj Death: राज-कोटी जोड़ी के पॉपुलर तेलुगु म्यूजिक कंपोजर थोटकुरा सोमराजू उर्फ राज का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 68 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
ये भी पढ़ें :-
UP News: बलिया में गंगा नदी में पलटी नाव, 4 लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वह बाथरूम में गिर गए थे और सदमे के कारण उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। उनके आकस्मिक निधन से तेलुगु इंडस्ट्री में शोक में डूब गई है। सोमवार को राज का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Music Director #Raj sir is No more , its really heartbreaking 💔 I love Raj-Koti combination to the core…I put all my efforts to bring that combination back for #BabyMovie. Even Raj sir agreed for that…His last attended function was #Baby 2nd song launch …He even gave… pic.twitter.com/dE0HTY1RH7
— Sai Rajesh (@sairazesh) May 21, 2023
निर्देशक साई राजेश ने ट्वीट करके लिखा, “म्यूजिक डायरेक्टर राज सर अब नहीं रहे। यह वास्तव में दिल तोड़ने वाला है। मुझे राज-कोटि कॉम्बिनेशन बहुत पसंद है। मैंने बेबी मूवी के लिए उस कॉम्बिनेशन को वापस लाने के लिए अपनी पूरी कोशिश की। यहां तक कि राज सर भी इसके लिए सहमत हो गए थे…उनका लास्ट अटैंड किया गया फंक्शन बेबी का दूसरा गाना लॉन्च था…जो उन्होंने दिया।
ప్రముఖ సంగీత దర్శక ద్వయం రాజ్-కోటి లలో ‘రాజ్’ ఇక లేరు అని తెలవటం దిగ్భ్రాంతికి గురి చేసింది. ఎంతో ప్రతిభ వున్న రాజ్ , నా కెరీర్ తొలి దశలలో నా చిత్రాలకందించిన ఎన్నో అద్భుత ప్రజాదరణ పొందిన బాణీలు, నా చిత్రాల విజయాలలో ముఖ్య పాత్ర వహించాయి. నన్ను ప్రేక్షకులకు మరింత చేరువ… pic.twitter.com/uPifYfmtFE
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) May 21, 2023
राज के दुखद निधन पर साउथ के सुपर स्टार चिरंजीवी ने भी दुख जाहिर किया है। एक्टर ने तेलुगु में ट्विटर पर एक नोट में लिखा है, “यह जानकर झटका लगा कि लोकप्रिय संगीत निर्देशक जोड़ी राज-कोटी में ‘राज’ अब नहीं रहे। राज, जो बहुत प्रतिभाशाली हैं, ने मेरे करियर के शुरुआती दौर में मेरी फिल्मों के लिए कई शानदार लोकप्रिय गीत देकर मेरी फिल्मों की सफलता में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। इसने मुझे दर्शकों के और करीब ला दिया। राज का असामयिक निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके प्रशंसकों और परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। हे शांति! 🙏🙏