Breaking News featured राज्य

मनसे के कार्यकर्ताओं ने लगाया विवादित पोस्टर, निरूपम को बताया दूसरे राज्य का कुत्ता

kutta मनसे के कार्यकर्ताओं ने लगाया विवादित पोस्टर, निरूपम को बताया दूसरे राज्य का कुत्ता

मुंबई। अपने विवादित कारनामों के चलते हमेशा चर्चा में रहने वाली राज ठाकरे की  पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। मनसे ने कांग्रेसी नेता और पूर्व सांसद संजय निरूपम को लेकर एक विवादित पोस्टर लगाया है। यूथ सेल के वाइस प्रसिडेंट अखिल चित्रे ने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम के घर के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें निरूपम को दूसरे राज्य का कुत्ता करारा दिया गया है। इसी के साथ इसमें उत्तर भारतीयों की तारीफ करने को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा गया है।  kutta मनसे के कार्यकर्ताओं ने लगाया विवादित पोस्टर, निरूपम को बताया दूसरे राज्य का कुत्ता

इस मामले के सामने आने के बाद वर्सोवा पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोस्टर को लोखंडवाला में संजय सिंह के घर से 500 फीट की दूरी पर लगाया गया था, जिसे मामले की जानकारी मिलने के बाद हटा लिया गया है। पोस्टर में मनसे का नाम और उसका चुनाव चिन्हा साफतौर पर दिखाई दे रहा था।  हमें संदेह है कि इस होर्डिग को मनसे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगाया था। शुक्रवार को भी मनसे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ऑफिस में तोडफ़ोड़ की थी। बता दें कि मुंबई और उसके आसपास के शहरों में एमएनएस ने अवैध फेरीवालों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। जगह-जगह एमएनएस वर्कर फेरीवालों को पीट रहे हैं। जबकि निरुपम फेरीवालों का सपोर्ट कर रहे हैं।

Related posts

अल्मोड़ा: आपदा पीड़ित परिवारों से मिले सीएम धामी, राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Saurabh

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या पहुंची रामलला की मूर्ति, PM MODI ने जारी किया राम जन्मभूमि मंदिर पर डाक टिकट

Rahul

एशिया कप: रोहित-धवन ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी, पाक को मिली 9 विकटों से मात

mahesh yadav