Breaking News यूपी

सपा का 400 सीटों वाला सपना, दिल बहलाने के लिए अच्छा है- ऊर्जा मंत्री

सपा का 400 सीटों वाला सपना, दिल बहलाने के लिए अच्छा है- ऊर्जा मंत्री

लखनऊ: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा शुक्रवार को फिरोजाबाद जिले में थे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के कुछ दिन पहले वाले बयान पर भी श्रीकांत शर्मा ने अपनी राय रखी।

यूपी चुनाव 2022 के लिए भाजपा पूरे प्रदेश में कार्यक्रम कर रही है। संगठन को मजबूत करके जनता के बीच जाया जा रहा है। सरकार के काम काज को लोगों के बीच जाहिर करके जनसमर्थन जुटाने में बीजेपी कोई भी कमी नहीं रखना चाहती है। इसी बीच नेताओं को विपक्ष के आरोप और बयान का जवाब भी देना होता है।

फिरोजबाद में श्रीकांत शर्मा ने बीते दिनों दिए अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सपा का 400 सीटों को जीतने का सपना दिल बहलाने के लिए अच्छा है। सपा-बसपा और कांग्रेस कॉकटेल पार्टी हैं। श्रीकांत शर्मा से पहले भी भाजपा के दूसरे नेता इसे मुंगेरी लाल के हसीन सपने कह चुके हैं।

अखिलेश यादव अलग-अलग मौकों पर बीजेपी के सत्ता से बाहर होने की बात कहते रहते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि जनता बीजेपी से नाराज है, आने वाले चुनाव में यह भी हो सकता है कि लोग सपा को 400 सीटों पर जीत दिलावा दें। यही बयान राजनीतिक गलियारे में घूमने लगा। सभी नेता अपने हिसाब से इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आने वाले चुनाव में इसका जवाब मिलेगा लेकिन तब तक राजनीतिक बयानबाजी जारी रहेगी।

Related posts

कंगना रनौत ने कृषि कानून समर्थकों को बताया देशभक्त, जानें अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में क्या कहा

Aman Sharma

शहर के मुख्य क्षेत्र में बड़े ट्रैफिक जाम का कारण बनी कांग्रेस रैली

Trinath Mishra

मंत्री गायत्री प्रजापति का बयान- नेताजी भगवान शंकर,अखिलेश गणेश और कैलाश पर्वत है समाजवादी पार्टी

piyush shukla