featured यूपी लाइफस्टाइल हेल्थ

गर्मी के मौसम में ये 10 चीजें खाने से नहीं बिगड़ेगी सेहत, जानिए कैसे रखें खुद को फिट

गर्मी के मौसम में ये 10 चीजें खाने से नहीं बिगड़ेगी सेहत, जानिए कैसे रखें खुद को फिट

लखनऊ: गर्मी का सितम शुरु हो चुका है, ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य की चिंता सभी को सताने लगती है। इस तरह के मौसम में क्या खाया जाए और क्या नहीं, यह जानना भी काफी आवश्यक हो जाता है। आइये जानते हैं गर्मियों के सही खानपान के बारे में-

डिहाइड्रेशन से कैसे बचें

कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं, जिन्हें गर्मियों में आप जरूर खायें। इनके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाती है। इसकी कमी गर्मी के मौसम में सेहत बिगाड़ने के लिए काफी होती है, सही जानकारी आपको डिहाइड्रेशन से बचा सकती है। बाहर निकलते ही जलती धूप शरीर की नमी को तेजी से खींचने लगती है। ऐसे में सिर्फ पानी के अलावा कई अन्य चीजें भी मददगार होती हैं।

यूपी 2 1 गर्मी के मौसम में ये 10 चीजें खाने से नहीं बिगड़ेगी सेहत, जानिए कैसे रखें खुद को फिट

इन 10 चीजों से सुधरेगी सेहत
  1. तरबूज- गर्मी में तरबूज खाना आपके लिए अमृत से कम नहीं है, इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। साथ ही इसमें कई अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो ऊर्जा के स्तर को बनाये रखने में मदद करते हैं।
  2. नारियल पानी- शरीर को ठंडा रखने में नारियल पानी का बड़ा योगदान होता है। इसको पीने से पेट का मिज़ाज भी बेहतर रहता है। गर्मी में आपके लिए नारियल पानी बड़ा हितकारी हो सकता है।
  3. खीरा- नमक लगाकर पतली- पतली फांकों में कटा खीरा स्वाद और सेहत को उत्तम रखता है। इसको खाने से त्वचा और बालों की खूबसूरती बनी रहती है।
  4. हरी सब्जी- घर में बच्चे अक्सर हरी सब्जी को खाने में आनाकानी करते हैं। लेकिन सेहत के नजरिये से देखें तो यह हमारे लिए बहुत फायदेमंद होती है। विशेषकर गर्मियों में हरी सब्जी खाना आपको स्वस्थ रख सकता है।
  5. सलाद- डाइटिंग करने वालों के बीच सलाद की भरमार होती है। गर्मी के मौसम में जितना ज्यादा सलाद खाते हैं, उतना ही बेहतर स्वास्थ्य रहता है। सलाद में उन सब्जियों को शामिल करें, जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है।
  6. लस्सी/छाछ- गर्मी के दिनों में बाजार लस्सी की दुकानों से भर जाता है। लोग चिलचिलाती धूप में ठण्डी लस्सी में ही आनंद ढूंढते रहते हैं। इसके साथ ही छाछ भी गर्मी में बड़ा फायदेमंद होता है।
  7. खिचड़ी- हल्का खाना गर्मी में पेट को सही रखता है, इसीलिए खिचड़ी भी इस सूची में अपनी जगह बना लेती है। इसके खाने से स्वाद और सेहत दोनों में सुधार हो जाता है।
  8. नींबू रस- नींबू पानी गर्मी का सबसे पॉपुलर पेय पदार्थ है, लोग दिन में कई ग्लास नींबू पानी पी जाते हैं। यह शरीर के लिए गर्मी से लड़ने में बड़ा सहायक होता है।
  9. कीवी- कीवी को खाने से शरीर को बड़ी मजबूती मिलती है, इसमें कई तरह के विटामिन होते हैं। ये सभी विटामिन हमें कई रोगों से बचाने में भी मददगार साबित होते हैं।
  10. आम- गर्मी में कच्चा आम कई रूपों में इस्तेमाल किया जाता है। आम पना इसमें सबसे प्रमुख है, साथ ही कच्ची केरी को भी गर्मी में खूब पसंद किया जाता है।

Related posts

महागठबंधन हुआ खण्ड-खण्ड, ‘बुआ’ अकेले ही लड़ेंगी उप-चुनाव, भतीजा ‘खामोश’

bharatkhabar

गोरखपुर BRD मेडिकल कॉलेज में फिर हुईं 48 घंटो में 42 बच्चों की मौतें

piyush shukla

सैंड आर्ट बनाकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनाया वर्ल्ड फॉरेस्ट डे

Aditya Mishra