featured मनोरंजन

इस बीमारी के चलते सुशांत ने मौत को लगाया गले..

sushant singh rajput 23 इस बीमारी के चलते सुशांत ने मौत को लगाया गले..

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपुत ने 14 जून को अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। जिसकी वजह से काफी कोहराम मटा था। सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें दम घुटने से उनकी मौत की कहानी बताई गई है। तो वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर्स ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

sushant singh rajput इस बीमारी के चलते सुशांत ने मौत को लगाया गले..
मुंबई पुलिस ने तीन मनोचिकित्सकों और एक मनोवैज्ञानिक का बयान दर्ज किया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत सिंह नवंबर 2019 के बाद से अपना ट्रीटमेंट ले रहे थे। मुंबई पुलिस के सूत्रों से अब काफी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।पुलिस के सूत्रों के मुताबिक एक मनोचिकित्सक ने बताया है कि सुशांत सिंह को बाइपोलर डिसऑर्डर की बीमारी थी, जबकि बाकि डॉक्टर्स के मुताबिक सुशांत सिंह का जीवन बेहद तनाव में बीत रहा था, लेकिन इस तनाव की वजह क्या थी, इस सवाल का जवाब कोई भी डॉक्टर नहीं दे पाया है। अब डॉक्टर्स का यही जवाब मुंबई पुलिस के लिए उलझन बढ़ा रहा है।

मे बाइपोलर डिसऑर्डर एक ऐसी मानसिक बीमारी होती है, जिसमें मरीज के व्यवहार में बहुत तेजी से बहुत बड़े बदलाव आते है। इसे गहरा अवसाद भी कहा जाता है. इसमें मरीज के मन में भावनात्मक रूप से बहुत तेजी के साथ उथल पुथल होती है। वह करियर से जुड़े डिसिजन नहीं ले पाता है। सुशांत सिंह राजपूत को अपने डॉक्टर्स पर भी विश्वास नहीं था। वह दो से तीन बार एक डॉक्टर से मिलते थे और फिर एक नए डॉक्टर के पास अपना रुख कर लेते थे।

आखिरी बार उन्होंने जिस डॉक्टर से अपना इलाज करवाया था वह उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर का ट्रीटमेंट दे रहे थे। सुशांत सिंह का इलाज कर रहे लगभग सभी डॉक्टर्स का कहना है कि एक्टर सही समय पर अपनी दवाइयां नहीं ले रहे थे।

https://www.bharatkhabar.com/mp-governor-lalji-tandon-passed-away/
जिसकी वजह से उनका मानसिक सन्तुलन इतनी तेजी से बिगड़ा की उन्होंने मौत जैसे रास्ते को चुना। क्योंकिल लॉकडाउन की वजह से वो अपने डॉक्टर्स से भी नहीं मिल पा रहे थे।

Related posts

जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले यूपी के केन्द्रीय मंत्री

Shailendra Singh

कश्मीरियों की दुर्दशा का जिम्मेदार कांग्रेस, हमें सबको गले लगाना है: नरेंद्र मोदी

Trinath Mishra

करने गए थे ऑपरेशन कर दिया रेप, पीड़िता ने पर्ची पर लिखकर सुनाई आपबीती

sushil kumar