22 अगस्त को राखी का पवित्र त्यौहार है। इस दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। हिंदू धर्म में रक्षा बंधन का पर्व सभी त्योहारों में सबसे पवित्र माना जाता है जो भाई-बहन को समर्पित होता है।
2021 में इस दिन है राखी
इस वर्ष 2021 में रक्षा बंधन 22 अगस्त को है। पूर्णिमा की तिथि 21 अगस्त शाम से शुरू हो जाएगी और अगले दिन राखी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। 22 अगस्त को रविवार का दिन है।
रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त
रक्षा बंधन 22 अगस्त को रविवार सुबह 5 बजकर 50 बजे से शाम 6 बजकर 3 मिनट तक है। रक्षा बंधन के लिए दोपहर का समय 1 बजकर 44 मिनट से शाम 4 बजकर 23 मिनट बजे तक सबसे अहम माना गया है।
रक्षा बंधन के त्यौहार का महत्व
इस बार रक्षा बंधन पर शोभन योग बन रहा है। यह त्योहार बहन-भाई के बीच प्यार, त्याग, सम्मान, रक्षा आदि का प्रतीक है। रक्षा बंधन का सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व है, यह दो शब्दों से मिलकर बना एक शब्द है। इस दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं और उनके लिए मंगल कामनाएं करती हैं वहीं भाई अपनी बहन की रक्षा का दायित्व उठाते हैं।