Breaking News featured देश धर्म भारत खबर विशेष

27 साल बाद दीपावली पर बन रहा है चित्रा योग, ये है पूजा का सही समय

diwali 10 2 27 साल बाद दीपावली पर बन रहा है चित्रा योग, ये है पूजा का सही समय

नई दिल्ली। पिछले एक महीने से दीपावली के त्योहार की तैयारी कर रहे देशवासी आज दीपावली का त्योहार मानाएंगे। इस बार की दीपावली पिछली कई दीपावलियों में खास है। इस वर्ष दीपावली पर 27 साल बाद गुरु चित्र योग बन रहा है। इससे पहले ये योग साल 1990 की दीपावली में बना था और अगला चित्र योग 4 सास बाद साल 2021 की दीपावली पर बनेगा। बता दें कि दीपावली के दिन शाम 5 बजकर 54मिनट से लेकर रात  8 बजकर 26 मिनट तक प्रदोषकाल शुरू हो रहा है। इस दौरान आप धन सुख-समृद्धि की कामना मां लक्ष्मी से कर सकते हैं। diwali 10 2 27 साल बाद दीपावली पर बन रहा है चित्रा योग, ये है पूजा का सही समय

अगर ज्योतिष्यों की माने तो चित्र योग आमावस्या तिथी, गुरुवार और चित्रा नक्षत्र से मिलकर इस बार बन रहा है। इन तीनों के साथ योग बहुत ही कम देखा जाता है। दरअसल गुरु को सोना, भूमि, कृषि का कारक गृह माना जाता है। जबकि चित्रा नक्षत्र चांदी, वस्त्र, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक चीजों के लिए खास और शुक्र की राशी वालों के लिए  शुभ और समृद्धि का कारक माना जाता है। बताते चलें कि दिवाली की पूजा के लिए मां लश्र्मी की चौकी  पूरे विधी-विधान से सजानी चाहिए।

दीपावली पर पूजा का शुभ मुहूर्त

सुबह 06.30 से 8 तक
चर- सुबह 11 से दोपहर 12.30 तक
लाभ- दोपहर 12.30 से 2 तक
अमृत- दोपहर 02 से 03.30 तक
शुभ- शाम 05 से 06.30 तक
अमृत- शाम 06.30 से रात 8 तक
चर- रात 08 से रात 09.90 तक
अभीजित मुहूर्त- दिन के 11 से 12.30 तक
वृषभ लग्न- शाम 07.36 से 09.27 तक
सिंह लग्न- रात 02.04 से 04.10 तक

Related posts

Bageshwar Dham : लगातार उठ रहें थे सवाल, धीरेंद्र शास्त्री के Live Demo ने सबको किया हैरान

Rahul

भारत को गाय पूजने वालों और पीएम मोदी से कराएंगे मुक्त: जाकिर मूसा

Rani Naqvi

सिब्बल को यूपी, चिदंबरम को महाराष्ट्र और रमेश को कर्नाटक से राज्यसभा भेजेगी कांग्रेस

bharatkhabar