featured धर्म

Chhath Puja 2022: आज से छठ पूजा शुरू, आइए जानें पूजा मुहूर्त और व्रत के नियम

Chhath Puja Chhath Puja 2022: आज से छठ पूजा शुरू, आइए जानें पूजा मुहूर्त और व्रत के नियम

Chhath Puja 2022: इस साल छठ पूजा का पर्व 28 अक्टूबर 2022 से नहाय खाए के साथ शुरू होकर 31 अक्टूबर 2022 तक चलेगा। हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा मनाई जाती है।

य़े भी पढ़ें :-

28 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

हर साल के कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का आयोजन किया जाता है। छठ पूजा में संतान के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु की प्राप्ति के लिए पूरे 36 घंटे का निर्जला उपवास किया जाता है। यह व्रत महिला और पुरुष दोनों लोग रखते हैं।

छठ पूजा तिथि

  • 28 अक्टूबर, शुक्रवार-नहाय खाय
  • 29 अक्टूबर, शनिवार-खरना
  • 30 अक्टूबर, रविवार – डूबते सूर्य को अर्घ्य
  • 31 अक्टूबर, सोमवार- उगते हुए सूर्य को अर्घ्य

छठ पूजा मुहूर्त

  • कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि प्रारंभ: 30 अक्टूबर 2022, सुबह 05:49
  • कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि समाप्त: 31 अक्टूबर 2022, सुबह 03:27
  • सूर्यास्त का समय: सायं 5:37 पर

छठ के व्रत में इन नियमों की न करें अनदेखी

  • छोटे बच्चों को पूजा का कोई भी सामान छूने नहीं दें।
  • जब तक पूजा पूर्ण न हो जाए बच्चे को तब तक प्रसाद न खिलाएं, ।
  • छठ पूजा के समय व्रती या परिवार के सदस्यों के साथ कभी भी अभद्र भाषा का उपयोग न करें।
  • जो भी महिलाएं छठ मैय्या का व्रत रखें, वह सभी चार दिनों तक पलंग या चारपाई पर न सोते हुए जमीन पर ही कपड़ा बिछाकर सोएं।
  • छठ पर्व के दौरान व्रती समेत पूरे परिवार सात्विक भोजन ग्रहण करे।
  • पूजा की किसी भी चीज को छूने से पहले हाथ अवश्य साफ कर लें।
  • छठ मैय्या का व्रत रखने वाले अर्घ्य देने से पहले कुछ न खाएं।
  • छठ पूजा के दिनों में गलती से भी फल न खाएं ।
  • इस पर्व के दौरान सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए तांबे या कांसे का बर्तन उपयोग में लाएं।
  • छठ का प्रसाद बनाने के लिए ऐसी जगह चुनें, जहां पहले खाना न बनता हो।
  • छठ पूजा के दौरान स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

Related posts

बैचेनी और पेट में दर्द की शिकायत के चलते पीयूष गोयल अस्पताल में भर्ती

Rani Naqvi

सीबीआई जांच से पहले रिया और महेश भट्ट के रिश्ते को बयां करती चैट हुई वायरल, जानिए कैसे थे रिश्ते..

Rozy Ali

राम मंदिर भूमि पूजन के बाद सीएम योगी का बड़ा बयान..

Rozy Ali