featured धर्म

28 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

aaj ka rashifal 4 28 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 28 अक्टूबर 2022 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल…..

मेष
बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव करें। उचित होगा कि एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते है।

वृषभ
ग्रह अनुकूल हैं। आज के दिन आप के कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

मिथुन
आप की सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

कर्क
कानूनी अडचनें आ सकती हैं। किसी बात को लेकर बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग के बीच नया व्यपार शुरू हो पाएगा।

सिंह
जीवन बहुत छोटा है, उचित होगा समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाक़ात हो संभव है।

कन्या
फालतु की चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा। उचित होगा कि व्यर्थ का सोचना बंद करें। आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आप के शत्रु नुक्सान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा।

तुला
पड़ोसियों से आज विवाद संभव है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिलने की संभावना है। लोगों से संपर्क बढेगा। वाहन सुख संभव।

वृश्चिक
समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्याओं का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

धनु
किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान पान पर नियंत्रण रखें। अचानक आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

मकर
व्यपारिक में उन्नति के अवसर हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए उपयुक्त समय है। परोपकारी बने।

कुंभ
धैर्य रखे जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते है। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

मीन
कार्य स्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

Aaj Ka Panchang: 28 अक्टूबर 2022 यानी शुक्रवार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि है । आइए जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल का समय…..

आज का पंचांग

  • विक्रम संवत – 2079, राक्षस
  • शक सम्वत – 1944, शुभकृत्
  • पूर्णिमांत – कार्तिक
  • अमांत – कार्तिक
  • तिथि – कार्तिक शुक्ल तृतीया
  • नक्षत्र – अनुराधा
  • करण – गर
  • पक्ष – शुक्ल
  • योग – शोभन
  • वार – शुक्रवार

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय – 06:42:00 AM
  • सूर्यास्त – 06:04:00 PM

चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय – 09:24:00
  • चन्द्रास्त – 19:51:00
  • राहु काल– 10:57 to 12:23

Related posts

ऑटो-टैक्सी चालकों को केजरीवाल सरकार देगी 5 हजार रुपए की आर्थिक मदद, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Saurabh

LIVE पीएम मोदी : किसान कल्याण रैली को संबोधित करते हुए, देश के अन्न भंडारों को भरने के लिए किसानों को नमन

mohini kushwaha

बिना बच्चों के पीएम मोदी कैसे मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस?

Rozy Ali