featured धर्म

19 नवंबर को 580 साल बाद लगने जा सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण, इस बार का ग्रहण है बेहद खास,जानें वजह

moon 1 2 19 नवंबर को 580 साल बाद लगने जा सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण, इस बार का ग्रहण है बेहद खास,जानें वजह

19 नवंबर यानि कल को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। वैज्ञानिकों ने इसे करीब 1000 सालों में लगने वाला सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण बता रहे हैं।

6 घंटे 2 मिनट होगी चंद्र ग्रहण की अवधि

इस आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि करीब 6 घंटे 2 मिनट होगी। इससे पहले 18 फरवरी, 1440 को इतनी लंबी अवधि का आंशिक चंद्र ग्रहण हुआ था। अब इतनी लंबी अवधि का आंशिक चंद्र ग्रहण 8 फरवरी, 2669 को लगेगा।

 

यह भी पढ़े

 

चट्टान में धंसी मिली 700 साल पुरानी रहस्यमय तलवार, हर काई हुआ हैरान

 

चंद्र ग्रहण का समय

आंशिक चंद्र ग्रहण उस वक्त लगता है जब सूर्य और चंद्रमा पूरी तरह से एक सीध में नहीं होते हैं। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है जो भारत के कई राज्यों में दिखाई नहीं देगा। हालांकि अरुणाचल प्रदेश असम जैसे राज्यों से सूर्यास्त के समय इसे कुछ देर के लिए देखा जा सकेगा. भारतीय समयानुसार 19 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण सुबह 11 बजकर 32 मिनट से शुरू हो कर शाम 6 बजकर 23 मिनट पर खत्म होग। भारत में ये ग्रहण समाप्ति के दौरान आंशिक तौर पर देखा जा सकेगा।

साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण

साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण कल यानि शुक्रवार, 19 नवंबर को लगने जा रहा है। बैज्ञानिकों का कहना है कि इस आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि बहुत लंबी होगी और संयोगवश ऐ तकरीबन 580 साल बाद होने जा रहा है।

इन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण

19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर जैसी कुछ चुनिंदा जगहों से ही देखा जा सकेगा। आंशिक चंद्र ग्रहण होने की वजह से इसके लिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

 

Related posts

महाराष्ट्र में ‘शक्ति एक्ट’ को मिली कैबिनेट की मंजूरी, दुष्कर्म के आरोपी को सजा-ए-मौत का प्रावधान

Aman Sharma

चंद्र ग्रहण में इन लोगों की खुलने जा रही किस्मत कहीं आप ही तो नहीं वो..

Mamta Gautam

कोरोना के बाद कनिका कपूर को लगा एक और बड़ा झटका..

Mamta Gautam