featured खेल देश राज्य

भाजपा के बैनर तले लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं धोनी-गंभीर

नई दिल्ली : 2019 लोकसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी के तहत भाजपा विपक्ष को चित करने के लिए अब एक ऐसा दांव खेलने जा रही है, जिसके बाद विपक्ष की हालत और खराब  हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, क्रिकेटर गौतम गंभीर 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर अपने स्थानीय राज्य से चुनावी पारी की शुरुआत करेंगे।

मिवुिपुि भाजपा के बैनर तले लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं धोनी-गंभीर

झारखंड से चुनावी पारी खेल सकते है एम.एस धोनी 

इतना ही नहीं, गौतम गंभीर के साथ-साथ आशंका जताई जा रही है कि भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज और विकेटकीपर एम.एस धोनी भी भाजपा के साथ झारखंड से चुनावी पारी खेलने को तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली से भाजपा की सांसद मीनाक्षी लेखी को हटा कर गौतम गंभीर को लाने की कोशिश की जा रही है।

एक साक्षात्कार में बीजेपी नेता ने दिया बयान

द संडे गार्डियन को दिए गए साक्षात्कार में भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बयान दिया है कि, मीनाक्षी लेखी के काम को लेकर अच्छी खबरें नहीं मिली हैं, साथ ही उनके चुनावी क्षेत्र के लोग उनके काम से बिलकुल संतुष्ट नहीं हैं। जिसके चलते पार्टी के प्रमुख नेताओं ने निर्णय लिया है कि इस बार चुनाव में मीनाक्षी लेखी को मौका नहीं दिया जाएगा।

उम्मीद है कि लेखी कि जगह गंभीर को दिल्ली से भाजपा का टिकट दिया जाए। गंभीर एक चर्चित चेहरा होने के साथ-साथ अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि, 2019 चुनाव में धोनी को चुनाव लड़वाने के लिए बात जारी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आगे कहा कि, दोनों खिलाड़ियों की देश भर में स्वीकार्यता, सम्मान और विश्वसनीयता है।

धोनी वर्तमान में आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान हैं और इस प्रकार उनकी भारत के दक्षिणी हिस्सों में भी पहुंच है। पार्टी में शामिल होने वाले दोनों खिलाड़ी हमारे लिए एक संपत्ति होंगे।

Related posts

बलात्कार व पॉक्सो एक्ट में भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को अदालत ने पाया दोषी

Trinath Mishra

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के लिए एक ही पास बनवाए सरकार: सुप्रीम कोर्ट

Rani Naqvi

बजट 2019-20ः सचिव वित्त एवं नियोजन की अध्यक्षता में बजट चर्चा जारी

mahesh yadav