देश featured

धर्मेन्द्र प्रधान ने शुरू किया ऊर्जा सुरक्षा कार्यक्रम के दूसरे चरण के लिए रोड़ शो

धर्मेन्द्र प्रधान ने शुरू किया ऊर्जा सुरक्षा कार्यक्रम के दूसरे चरण के लिए रोड़ शो

देश की ऊर्जा सुरक्षा के हेतु सरकार के महत्वपूर्ण उपायों में से एक ‘इंडियन स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व्स’ (आईएसपीआर) का लक्ष्य पब्लिक और प्रावेट पार्टनरशिप के अंतर्गत कच्चे तेल के भंडारण की अतिरिक्त सुविधाओं का निर्माण करना है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बुधवार को नई दिल्ली में इस कार्यक्रम के तहत रोड़ शो का शुभारंभ किया।

 

धर्मेन्द्र प्रधान ने शुरू किया ऊर्जा सुरक्षा कार्यक्रम के दूसरे चरण के लिए रोड़ शो
धर्मेन्द्र प्रधान ने शुरू किया ऊर्जा सुरक्षा कार्यक्रम के दूसरे चरण के लिए रोड़ शो

इसे भी पढ़ेःप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने 5 करोड़ का लक्ष्य पूरा किया

इस मौके पर धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि विश्व ऊर्जा परिदृश्य में भारत ऊर्जा का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। विश्व में कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा आयातक भी है। भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है,जिससे भारत में अगले दो दशकों में ऊर्जा की मांग किसी भी अन्य देश के तुलना में अधिक बढ़ेगी। भारत को पेट्रोलियम ईंधन की आवश्यकता बहुत अधिक पड़ेगी। पेट्रोलियम उत्पादों की मांग में चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) 2013 से 2017 की अवधि में 5.5 प्रतिशत की दर से बढ़ी है।

प्रधान ने कहा कि हमारा घरेलू उत्पादन पेट्रोलियम ईंधन की सतत बढ़ती घरेलू मांग पूरी नहीं कर पाएगा। भारत को निकट भविष्य में आयात पर निर्भर रहना होगा।मंत्री ने कहा कि पिछले एक वर्ष में हमें तेल के बढ़ते दामों से बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। अक्तूबर 2017 से खनिज तेल के दाम अमरीकी डॉलर में 50 प्रतिशत और भारतीय रुपये में 70 प्रतिशत बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि इसका दुष्प्रभाव कम करना होगा और इस चुनौती को एक अवसर में बदलना होगा। इसके लिए एक महत्वपूर्ण उपाय देश में पर्याप्त कार्यनीतिक भंडारण सुविधाओं का निर्माण करना है।

मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने उर्जा सुरक्षा की चुनौती से निपटने के लिए इंडियन स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व्स लिमिटेड (आईएसपीआरएल) की स्थापना की है। यह पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय के अंतगर्त एक विशेष प्रयोजन कंपनी के रूप में काम कर रही है। पेट्रोलियम भंडारण में अधिक सुधार लाने के लिए केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 6.5 टन के अतिरिक्त पेट्रोलियम भंडारों की स्थापना की स्वीकृति की है। जिससे 12 दिन के लिए अतिरिक्त सप्लाई हो सकेगी। मंत्री ने कहा कि ये भंडार ओडिशा के चांदकीखोल और कर्नाटक के पाडुर में बनेंगे।

महेश कुमार यादव

Related posts

मंत्रियों के प्रति विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने अपना कड़ा रूख, कहा चैंबर करा दूंगा बंद

Rani Naqvi

पुलिस आयुक्त ने नए साल के जश्न को लेकर जारी किए दिशा निर्देश, जानें कितने लोगों की होगी अनुमति

Aman Sharma

नहीं टली नीट पीजी परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की खारिज, तय तारीख पर ही होगा एग्जाम, दिया ये तर्क

Rahul