featured धर्म

10 मार्च 2022 का राशिफल: गुरुवार का दिन आपके लिए है खास, जानें आज का राशिफल

aaj k rashifal

ज्योतिष शास्त्र में दैनिक राशिफल का काफी महत्व माना जाता है। राशिफल के आधार पर जीवन में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में पूर्वानुमान लगाया जाता है। आज के पंचांग के अनुसार 10 मार्च 2022 गुरुवार का दिन फागुन मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल 

मेष राशि : लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मानसिक स्थिति में सुधार आएगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कार्य को लेकर अधिकता हो सकती है।

वृषभ राशि – आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हाथ लग सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि – कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र पर दिन अच्छा बीतेगा। कामकाज की अधिकता हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें।

मिथुन राशि – पारिवारिक समस्या के कारण मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। मानसिक शांति बनाए रखें। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

सिंह राशि – धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। गीत संगीत में मन लगेगा। नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि का योग बना हुआ है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि – स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कामकाज की अधिकता हो सकती है। किसी भी कार्य को जल्दबाजी में पुरा करें। खान-पान में परहेज बनाए रखें।

तुला राशि – दिन की शुरुआत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाई बहनों का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की का योग बना हुआ है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन को सेवा रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। लव लाइफ में सुधार आएगा। करियर को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर राशि – स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। खान-पान में परहेज बनाए रखें। निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। 

कुंभ राशि – शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक क्षमता के दम पर सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

धनु राशि – संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। सेहत का ध्यान रखें। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

मीन राशि – मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आय में वृद्धि का योग बना हुआ है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

Related posts

UP News: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष सहित 13 आरोपितों पर आरोप तय, 16 दिसम्बर से ट्रायल शुरू

Rahul

पुत्रमोह त्यागकर अब संन्यास लें मुलायम: मायावती

bharatkhabar

जन्मदिन के मौके पर मातम में बदली घर की खुशियां, कॉमेडियन राजीव के बेटे ने पापा के बर्थडे पर छोड़ा साथ

Trinath Mishra