featured धर्म

Aaj ka Rashifal : 2 मई को इन राशियों की चमकेगी देगा किस्मत, जानिए आज का राशिफल

aaj ka rashifal 3 Aaj ka Rashifal : 2 मई को इन राशियों की चमकेगी देगा किस्मत, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 3 बजकर 38 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 34 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

मेष
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में अधिक भाग दौड़ा करनी पड़ सकती है। आपके सभी काम बन जायेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियों का महौल रहेगा। आज आपको पहले से अधिक लाभ मिलेगा। आपकी जीवनशैली पर पहले से अच्छा प्रभाव पड़ेगा। बच्चे किसी हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज के दिन आप फिट रहेंगे।

वृष
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। रोज की अपेक्षा आज आप ज्यादा बेहतर रहेंगे। ज्यादा से ज्यदा समय घरवालों को देंगे। आपको किसी से लिए ऋण से मुक्ति मिलेगी। जिससे आपका दिन हार्दिक खुशियों से भरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से ज्यादा चुस्त दुरुस्त रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा में आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे। माता-पिता का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा।

मिथुन
आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। स्त्री पक्ष से आज सुखद अनुभूति होगी। व्यापारिक स्थितियां पहले से अनुकूल रहेगी। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र पूर्ण रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा तालमेल बना कर चलेंगे। आज संतान पक्ष की टेंशने ख़त्म होंगी। अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिलेगा।

कर्क
आज पका दिन बढ़िया रहने वाला है। ऑफिस में दोस्तों के साथ मिलकर काम करेंगे। आज छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करें| टेट की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी भी लापरवाही निराशा का पात्र बना सकती है। आज लोग आपकी राय मागेंगे। आपका समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आंख की समस्या से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

सिंह
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपके गृहस्थ जीवन में खुशियां ही खुशियां आयेंगी। आज घर का माहौल उत्साह से भरा रहेगा। फ़ोन पर किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। लवमेट रिश्ते की बात घरवालों से कर सकते हैं। आपके प्रस्ताव के लिए थोड़ा समय लेंगे।

कन्या
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के लोग दोस्तों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। आप किसी कम्पटीशन में हिस्सा लेने का मन बनायेंगे। शाम में आप मार्किट जाने का प्लान बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता की अधिकता रहेगी। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को समय से पूरा कर लेंगे। परिवार में किसी नन्हें मेहमान का आगमन हो सकता है। आपका स्वास्थ पहले से उर्जावान रहेगा।

तुला
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी बात पर स्वजनों से खिन्नता हो सकती है, सबसे मिलजुल कर रहे। कारोबार में आप बड़ों की सलाह ले सकते हैं। आमदनी के साथ साथ घर के खर्चों में भी वृद्धि होगी। आपको माता की सेहत का ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है। पेट की समस्या से परेशान लोगों को आज आराम मिलेगी। पारिवारिक सुख सहयोग में वृद्धि होगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन उर्जा से भरा रहेगा। आज बुजुर्गों के सेवाभाव में आपकी रूचि बढ़ेगी। उनसे आपको आशीर्वाद मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों की अधिक सेल से इनकम में मुनाफा होगा। अगर आप कोई नया कोर्स सीखना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप वाहन लेने का विचार बनायेंगे। घरवालों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

धनु
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको स्वजनों से सम्मान मिलेगा। जिससे आपको गौरव महसूस होगा। किसी दोस्त से आपको गिफ्ट मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। मोबाइल शॉप के कारोबारियों को आज अधिक कस्टमर से लाभ मिलेगा। बेरोजगारों को जीवन जीने की नयी दिशा मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्यों की जल्द से जल्द पूर्ती होगी।

मकर
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेतता रखें। बाहर का खाना अवॉयड करें। जो मित्र आपका विरोध करते थे आज आपके प्रोजेक्ट को देखकर आपकी तारीफ करेंगे। मार्केटिंग कर रहे लोगों को आज मनचाहा लाभ होगा। आपके वैवाहिक जीवन का अंधेरा ख़त्म होगा। रोशनी की नयी किरण खुशहाली लेकर आयेगी।

कुम्भ
आज का दिन मिलीजुली प्रतिक्रिया दिखाने वाला है। आज आप किसी नए कार्य को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसपर सोच विचार करना उचित रहेगा। आज कम समय में अपना कार्य पूरा कर लेंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। बच्चों के दिल की बात जानेंगे।

मीन
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। अपनी समस्त टेंशनों का हल आप ढूंढ लेंगे। आपको रुपए के लेन देन में सावधानी रखनी चाहिए। इससे आपकी आय में मजबूती रहेगी। आपके मन में कोई नयी कविता आ सकती है। लेखन कार्य में रूचि बढ़ेगी। किसी विशेष स्नेहीजन का घर आना हो सकता है। इससे परिवार की खुशियों में चार चांद लगेंगे।

Related posts

सीएम योगी की गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक खत्म, कल पीएम मोदी से हो सकती है मुलाकात

Shailendra Singh

9/11 की बरसी के दौरान हिलेरी की तबियत बिगड़ी, बीच में छोड़ा कार्यक्रम

shipra saxena

टी-20 विश्व कप के संग्राम का आज मिलेगा नया विश्व चैंपियन, जानें पूरी अपडेट

Rahul