featured धर्म

19 जनवरी 2022 का राशिफल: बुधवार का दिन आपके लिए रहेगा कैसे, जानें आज का राशिफल

aaj ka rashifal 7 19 जनवरी 2022 का राशिफल: बुधवार का दिन आपके लिए रहेगा कैसे, जानें आज का राशिफल

दैनिक राशिफल के अनुसार आज 19 जनवरी 2022 बुधवार का दिन माघ मास कृष्णा पक्ष की द्वितीय तिथि है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। और घर में सुख समृद्धि धन का वास होता है। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि

मानसिक शांति बनी रहेगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति होगी

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। संयम से काम लें। परिवार के साथ ऐसे धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बना हुआ है।

मिथुन राशि

आज किसी भी कार्य को जल्दबाजी में पुरा न करें। परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। लव लाइफ में सुधार आएगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नई योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि

पारिवारिक समस्याओं के कारण मन में अशांति उत्पन्न हो सकती है। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी को लेकर स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है।

कन्या राशि

सफलता पाने के लिए आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। निरंतरता बनाए रखें। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

तुला राशि

लंबे समय से रुके हुए काम आज पूरे होंगे। नौकरी में प्रमोशन का योग बना हुआ है। आय के अन्य स्रोतों की प्राप्ति होगी। दोस्तों का साथ मिलेगा।   

वृश्चिक राशि

नौकरी को लेकर मन में चिंता उत्पन्न हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। निरंतर प्रयास करते रहें सफलता अवश्य मिलेगी। परिवार का साथ मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओ को नजरअंदाज न करें। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि

कामकाज को लेकर मन में चिंता उत्पन्न हो सकती है। आय में वृद्धि का योग बना हुआ है। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नई योजनाओ पर काम करने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि

मानसिक स्थिति में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में प्रमोशन का योग बना हुआ है। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

Related posts

आरूषि हत्याकांड से बरी हुए तलवार दंपत्ति, 4 साल बाद मिली रिहाई

Rani Naqvi

बम बनाते समय हुआ धमाका, 2 टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत, 2 घायल

Rahul

14 नवंबर 2021 का पंचांग : देवोत्थानी एकादशी का व्रत आज, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Neetu Rajbhar