featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 22 अगस्त को इन राशियों पर होगी भगवान शिव की कृपा, जानें आज का राशिफल

1076192 aaj ka rashi Aaj Ka Rashifal: 22 अगस्त को इन राशियों पर होगी भगवान शिव की कृपा, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 22 अगस्त 2022 को तिथि भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की एकादशी और दिन सोमवार है। सोमवार का दिन महादेव भगवान शिव की पूजा-उपासना लिए समर्पित होता है। आइए जानें किन राशियों पर होगी भगवान शिव की कृपा…

मेष
धन खर्च सोच-समझकर करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। ऑफिस में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। आलस्य का त्याग करें। परिवारिक माहौल तनावपूर्ण हो सकता है।

वृष
अपने कौशल और साहस के बल पर कार्य बाधाओं को हल कर लेंगे। निवेश की संभावना है। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। वैवाहिक संबंधों में गुस्से को बीच में ना आने दें।

मिथुन
आज के दिन आर्थिक लाभ हो सकता है। माता-पिता का ख्याल रखें। वैवाहिक संबंध मजबूत होंगे लेकिन प्रेम जीवन में टकराव हो सकते हैं। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क
आज के दिन कर्क राशि वालों का किसी धार्मिक कार्य में खर्चा हो सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

सिंह
सिंह राशि वाले कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई उपहार मिल सकता है। अपने कामकाज को लेकर मन अशांत हो सकता है।

कन्या
आज के दिन किसी सूचना से उत्साहित होंगे। नौकरी ने नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। घर में भौतिक सुख-सुविधाओं की चीजों पर खर्चा होगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लेंगे।

तुला
आज के दिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिससे काम में मन लगेगा। व्यवसायियों को आज के दिन कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। परिवार में लोगों के साथ तालमेल बनाकर रखना जरूरी है।

वृश्चिक
परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन निवेश सोच समझकर करें। ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है जो आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेंगे।

धनु
संतान की तरफ से संतुष्ट रहेंगे। परिवार में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोगों की दफ्तर में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

मकर
आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत के लिए अनुकूल नहीं है। बिना किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर निवेश ना करें तो अच्छा होगा। अपने खान-पान का ख्याल रखें।

कुंभ
आज कुंभ राशि के लोगों को कहीं अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में उलझ सकते हैं। आज के दिन बिज़नेस में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मीन
आज के दिन मीन राशि के व्यवसायी कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। मौसमी बीमारियों से ग्रस्त रह सकते हैं। आज आपका मूड रोमांटिक रहेगा।

Related posts

जेडीयू चुनाव चिह्न मामले में शरद गुट को हाईकोर्ट से झटका

Rani Naqvi

आने वाले 24 घंटों में इन राज्यों में होगी सबसे ज्यादा बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी 

Rahul

SBI बैंक का ऑफर, 15 नवंबर तक मुफ्त में मिलेगा 5 लीटर पेट्रोल

mahesh yadav