featured देश

आने वाले 24 घंटों में इन राज्यों में होगी सबसे ज्यादा बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी 

heavy rain आने वाले 24 घंटों में इन राज्यों में होगी सबसे ज्यादा बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी 
जून का आधा महीना बीत गया है। मौसम लगातार बदलता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून जल्दी आ गया है। कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटों में देश के इन 20 राज्यों में मानसून आएगा। जिसमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, ओडिशा  बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश, तेलंगाना और केरल समेत हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, दिल्ली, राजस्थान , आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक  में भी मौसम बदल सकता है।
इन राज्यों में अलर्ट जारी 
मौसम विभाग के अनुसार आज और कल यानि 15 और 16 जून को कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । इसके अलावा केरल के और कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि कर्नाटक में 17 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 5 जुलाई तक पूरे देश में मानसून के आने की उम्मीद जताई है।
महाराष्ट्र में लगातार हो रही है बारिश
महाराष्ट्र और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बारिश रूक -रूक कर हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग की माने तो आज और कल मुंबई में बारिश होने की संभावना है। तेज बारिश के साथ हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।
पंजाब और हरियाणा में आज से बारिश
मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में प्री मानसून  के साथ पंजाब और हरियाणा में आज से बारिश होने की संभावना है। हालांकि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया है। सड़कों  और गलियों में बारिश का पानी भर गया है। मौसम विभाग की माने तो ये प्री-मानसून की बौछारें थीं। विभाग के अनुसार शहर में अगले एक हफ्ते तक मानसून दस्तक दे सकता है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से शहर के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। जिसके चलते बारिश अलग – अलग राज्यों में अलग – अलग समय पर हो रही है। ऐसे में विभाग द्वारा अलर्ट जारी कर दिया है ताकि लोग बिना किसी कारण घर से बाहर ना निकलें।

Related posts

पुजा-अर्चना से करेंगे राहुल गांधी चार दिन की कर्नाटक यात्रा की शुरूआत

Rani Naqvi

आज आसमान में दिखाई देगा वर्म मून, यहां जाने इसका महत्त्व

Rahul

हरियाणा के इन 4 जिलों के स्कूलों को किया बंद, ये है वजह

Rahul