featured धर्म

29 जनवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: 29 जनवरी 2023 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष
मेष राशि वालों के लिए आर्थिक प्रगति का दिन है. मित्र के माध्यम से पुराने धन की प्राप्ति होगी। किसी विशेष कार्य के होने से प्रसन्नता का अनुभव होगा. किसी से वाद विवाद भी हो सकता है।

वृषभ
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है क्योंकि आप अपने दिन को बेहतर बनाने में अपनी ओर से कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। आपको काम के सिलसिले में बेहतर नतीजे हासिल होंगे। आपका काम दूसरों को प्रेरणा देगा।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो जरूर पूरा होगा। काम की गति बनी रहेगी। मन ही मन किसी बात को लेकर खुश हो सकते हैं।

कर्क
आपको कार्यक्षेत्र की सक्रियता के बेहतर परिणाम मिलेंगे. यदि आप जॉब की तलाश में हैं तो सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है. महिलाओं को मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे.

सिंह
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी खुश और मजबूत रहेंगे। मन में प्रसन्नता होगी। हर्ष रहेगा और प्रेम की भावना रहेगी।

कन्या
आज आपकी एनर्जी अच्छी रहेगी। आप अपनी एनर्जी का इस्तेमाल किसी अच्छे काम में लगा सकते हैं। आप किसी बिजनेस स्पीच के लिये तैयारी भी कर सकते हैं। लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे।

तुला
आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। आपके बच्चे भी घर में खुशी और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे। आपके जीवनसाथी का मिजाज आपके दिन को नकारात्मक तौर पर प्रभावित कर सकते हैं।

वृश्चिक
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। परिवार में खुशी के पल आएंगे। आप अपने परिवार के लोगों के साथ बेहतर समय बिताएंगे। परिवार के लोग एकजुट होंगे।

धनु
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आप अपने काम में पूरा आनंद लेंगे। आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं।

मकर
आज अचानक धन लाभ अथवा हानि की संभावना बन रही है। निवेश संबंधी मामलों में सोच-विचार कर निर्णय लेने से लाभ की प्राप्ति होगी। आज आय के नये साधन मिलेंगे और धन लाभ होगा।

कुंभ
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन भी मजबूत बनेगा। किसी प्रकार के तनाव से जो आप परेशान चल रहे थे उससे भी अब छुटकारा मिलेगा।

मीन
आपके लिए दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको पहले किए गए किसी काम से मुनाफा हो सकता है। लोग आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। जीवनसाथी और बच्चों के साथ बाहर डिनर करने जा सकते हैं।

Aaj Ka Panchang: आज 29 जनवरी 2023 रविवार का दिन है। माघ मास (Magh Month) की शुक्ल पक्ष अष्टमी 09:05 AM तक उसके बाद नवमी है । सूर्य – मकर राशि में प्रवेश योग-शुक्ल, करण -बालव और कौलव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 29 जनवरी का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-अष्टमी 09:05 AM तक उसके बाद नवमी
  • नक्षत्र-भरणी 08:21 PM तक उसके बाद कृत्तिका
  • करण-बालव और कौलव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-शुक्ल
  • वार-रविवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:12 AM
  • सूर्यास्त–6:07 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 12:19 PM ,29 जनवरी
  • चन्द्रास्त-1:50 AM,30 जनवरी
  • राहु काल -04:46 PM से 06:08 PM तक

Related posts

Uttar pradesh: किसी पर हत्या तो किसी पर रेप का केस, यूपी की 18वीं विधानसभा के 51 फीसदी विधायक दागी

Neetu Rajbhar

आम तो आम… गुठलियों के भी दाम, फायदें जानकार हो जायेंगे हैरान

Shailendra Singh

मार्च में नीलाम होगा माल्या का एयरक्राफ्ट किंगफिशर एयरलाइंस

Rahul srivastava