featured भारत खबर विशेष यूपी

आम तो आम… गुठलियों के भी दाम, फायदें जानकार हो जायेंगे हैरान

आम तो आम... गुठलियों के भी दाम, फायदें जानकार हो जायेंगे हैरान

लखनऊः ‘आम तो आम, गुठलियों के भी दाम’ कहावत तो आपने सुन ही रखी होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम की गुठलियों से क्या फायदे होते हैं? आम कि गुठलियां एक साथ कितने रोगों को ठीक करने में सक्षम हैं? अगर नहीं जानते हैं तो ये खबर आपके लिए है।

आम तो आम... गुठलियों के भी दाम, फायदें जानकार हो जायेंगे हैरान

दरअसल, आम की गुठलियों से हम कई घातक और पीड़ादायक रोगों का घर बैठे उपचार कर सकते हैं। जहां एक ओर आम खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन आम खाने के बाद लोग उसकी गुठलियों को फेंक देते हैं। हम आपको इन गुठलियों के ऐसे-ऐसे फायदे बताएंगे जो आपको हैरान कर देंगे।

आम तो आम... गुठलियों के भी दाम, फायदें जानकार हो जायेंगे हैरान

दस्त, पेचिश और डायरिया को करता है दूर

दरअसल, कई डॉक्टर्स और विशेषज्ञ मानते हैं कि आम की गुठली के सेवन से दस्त, पेचिश और डायरिया जैसी समस्याएं समाप्त होती हैं। इसके लिए आप आम की गुठली को अच्छी तरह से पीसकर सुखा लें। पाउडर को थोड़ा मोटा ही रखें। अब आप इसे एक गिलास पानी में सिर्फ 1 ग्राम पाउडर का ही सेवन करें। ध्यान रहें, 1 ग्राम पाउडर से ज्यादा प्रयोग करने से बचें। इस दौरान आप शहद का भी साथ में सेवन कर सकते हैं।

आम तो आम... गुठलियों के भी दाम, फायदें जानकार हो जायेंगे हैरान

कोलोस्ट्रॉल लेवल घटाता है

कुछ लोगों को कोलोस्ट्रॉल की समस्या होती हैं। उन लोगों के लिए आम की गुठली रामबाण इलाज है। आम की गुठली रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देती हैं। जिसकी वजह से कोलोस्ट्रॉल लेवल कम होता है। गुठली के पाउडर के सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इतना ही नहीं, ये रक्त शर्करा को भी नियंत्रित करता है।

आम तो आम... गुठलियों के भी दाम, फायदें जानकार हो जायेंगे हैरान

कार्डियोवैस्कुलर डिजीज को कम करता है

ह्रदय से संबंधित रोगों के लिए भी आम की गुठली फायदेमंद साबित होती है। ये रक्तचाप को तो नियंत्रित करती ही है, साथ ही गुठली के पाउडर के सेवन से शरीर को कई अन्य स्वास्थ्य लाभी मिलते हैं।

आम तो आम... गुठलियों के भी दाम, फायदें जानकार हो जायेंगे हैरान

पाचन शक्ति बढ़ाने में करता है मदद

अक्सर लोग एसिडिटी की समस्या से जूझते नजर आते हैं। वे तमाम तरह की अंग्रेजी दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। कई बार उन्हें इसके भयानक परिणाम भी झेलने पड़ते हैं। मगर, आप यदि आम की गुठली का पाउडर प्रयोग में लाते हैं, तो ये आपके पाचन क्रिया को बेहतरीन बना सकता है।

आम तो आम... गुठलियों के भी दाम, फायदें जानकार हो जायेंगे हैरान

दरअसल, गुठली में फोनोल और फेनोलिक यौगिक होते हैं, जो पाचन को ठीक करने में सहायता प्रदान करते हैं। इतना ही नहीं, एंटीऑक्सिडेंट होने के कारण ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

Related posts

जानिए: कुछ महीनों में SBI अपनी कैन सी 4 बैंकिंग सेवाएं बंद करने जा रहा है

Rani Naqvi

हाईकोर्ट ने DM व ADGको लगाई फटकार, नाकारा कदम पर जताई नाराजगी

Aditya Gupta

अब दिल्ली में भू-माफियाओं पर सीएम योगी का एक्‍शन, खाली कराई सरकारी जमीन

Shailendra Singh