featured धर्म

28 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj k rashifal

Aaj Ka Rashifal: 28 अप्रैल 2023 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज लोगों की आपसे हमदर्दी रहेगी। किसी खास व्यक्ति या करीबी दोस्त से धोखा मिलने के योग हैं। आपके सहज ज्ञान और विचारों में दृढ़ता की वृद्धि होगी। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें।

वृषभ
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और आप अपनी तेज बुद्धि और कार्यकुशलता के कारण अपने दिन को बेहतर बनाएंगे। परिवार के छोटों का सहयोग आपको मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन
आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार की धीमी गति से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। परिजनों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे।

कर्क
बकाया वसूलने के प्रयास सफल रहेंगे। यह शाम एक यादगार शाम होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्टदेव की पूजा सहायक होगी। नौकरी में कार्यभार कम रहेगा। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी।

सिंह
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप निजी प्रयासों के बल पर सफलता अर्जित करेंगे। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आप थोड़े तनाव में रहेंगे।

कन्या
आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। घर में परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बनेगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके मधुर व्यवहार से घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा।

तुला
आज नौकरी में तरक्की के मौके मिलेंगे। मन को नकारात्मक विचारों से हटाकर सकारात्मक विचारों पर ध्यान दें। धैर्य रखें। अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल न करें। आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु
आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। रोजमर्रा के काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। पार्टनर के साथ ईमानदारी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज किसी काम के लिए किया गया प्रयास सफल होगा।

मकर
आज आप और आपका पार्टनर सरप्राइज देने की कोशिश करेंगे। लंबे समय से चले आ रहे भवन निर्माण पारिवारिक विवाद का आज आखिरी दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में व्यस्त रहेंगे।

कुम्भ
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपकी लव लाइफ में किसी दूसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। आमदनी के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे और आपको अच्छा धन लाभ होगा।

मीन
आप उत्साह से भरे रहेंगे। घर का वातावरण सुखद रहेगा। आप सभी काम पूरी मेहनत से करेंगे। आपकी मेहनत का फल भी मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे।  ।

Aaj Ka Panchang: आज 28 अप्रैल 2023 शुक्रवार का दिन है। बैशाख मास ( Vaishakh Month) की शुक्ल पक्ष अष्टमी 04:01 PM तक उसके बाद नवमी है । सूर्य – मीन राशि, योग-बव 04:01 PM तक, बाद बालव 05:13 AM तक, बाद कौलव , करण- शूल योग 09:38 AM तक, उसके बाद गण्ड योग है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 28 अप्रैल का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- अष्टमी 04:01 PM तक उसके बाद नवमी
  • नक्षत्र-पुष्य 09:53 AM तक उसके बाद अश्लेशा
  • करण -बव और बालव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-गण्ड
  • वार- शुक्रवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:59 AM
  • सूर्यास्त–6:48 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 12:27 PM 28 अप्रैल
  • चन्द्रास्त-2:08 AM 29 अप्रैल
  • राहु काल -10:48 AM से 12:24 PM तक

Related posts

उत्तर प्रदेशः फतेहपुर जिले के बहुआ ब्लाक के सरकारी स्कूल में शराब पीता है शिक्षक

mahesh yadav

कुछ ही देर में शुरू होगा 71 वें गणतंत्र दिवस का समारोह, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो होंगे मुख्य अतिथि

Rani Naqvi

गुड़गांव का नाम हुआ ‘गुरुग्राम’, केंद्र सरकार ने लगाई मुहर

shipra saxena