featured धर्म

23 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 23 अप्रैल 2023 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल..

मेष
आज आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा, व्यापार में नई साझेदारी शुरू होने से लाभ प्राप्त होगा, किसी अपने के आने से मन प्रसन्न रहेगा, परिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ
पहले से चली आ रही कोई महतवपूर्ण कार्य की योजना बिगड़ सकती है। सम्मान में हानि उठानी पड़ सकती है, लेन-देन साझेदारी सोच विचार कर शुरू करें, शत्रुओं से सावधान रहें।

मिथुन
आज आपका मन अशांत रहेगा, शरीर में थकावट और चिड़चिड़ाहट रहेगा, प्रशासनिक कार्य में रुकावट आएगी, पत्नी से मतभेद बनेंगे, किसी बात के चलते समाज में आपके सम्मान में कमी आएगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क
आज वाहन आदि की यात्रा से बचें, आकस्मिक दुर्घटना आदि का योग बन सकता है, पत्नी का स्वास्थ्य खराब रहेगा, आपके स्वास्थ्य में भी उतार चढ़ाव रहेगा, पेट दर्द हो सकता है, किसी पुराने मतभेद के कारण परिवार में कलह हो सकती है।

सिंह
आज आपको किसी के सहयोग से रुके धन की प्राप्ति हो सकती है, पारिवारिक सदस्यों से कार्य में सहयोग मिलेगा, किसी नए काम में आप धन का निवेश कर सकते हैं, व्यापारी वर्ग को कार्य में लाभ प्राप्त होगा, धार्मिक कार्य के प्रति रूचि बढ़ेगी।

कन्या
आज आपका धार्मिक यात्रा आदि पर जाने का योग बन सकता है, पारिवारिक विवाद खत्म होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा, आज आपके मन में कुछ नया कार्य शुरू करने के विचार आएंगे, मित्रों के सहयोग से कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, धन लाभ होगा, साझेदारी में सतर्कता बरतें।

तुला
यह समय आपके लिए ठीक नहीं चल रहा है, आपसी उलझन के कारण कोई नया अवसर हाथ से निकल जाएगा, अपनों से विवाद बढ़ेगा, मन में निगेटिव विचारों के कारण हर किसी पर संदेह आपके होते हुए कार्य को बिगाड़ देगा, वाहन चलाने से बचें, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक
कोई नया काम करने का मन में विचार चल रहा है, जिसमें अड़चन आएगी, परिवार में तनाव की स्थिति बनेगी, भाईयों से जमीनी विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें, किसी अपने का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण मन अशांत रहेगा।

धनु
आज आपके लिए सुखद समाचार प्राप्त होगा, घर में किसी नए कार्य का विचार बन सकता हैं, परिवार में सभी आपको सम्मान देंगे, आपके किसी निर्णय से विशेष लाभ प्राप्त होगा, कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।

मकर
आज आपको व्यापार व्यवसाय में नए सहयोग प्राप्त होंगे, मन में चल रही पुराने किसी काम की योजना पूर्ण होगी, रुका हुआ धन प्राप्त होगा, नए वस्तु के खरीदने का योग बन सकता है, परिवार में मांगलिक कार्य की शुरुआत होगी, जीवन संगिनी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ
आज के दिन किसी कार्य की योजना न बनाएं, व्यर्थ के कामो में धन न लगाएं, हानि उठानी पड़ सकती है, किसी भी समझौते या साझेदारी में न पड़े, अपनों के व्यवहार से मन अशांत रहेगा, वाद-विवाद से बचें, प्रशासनिक अधिकारियों के कार्य में परिवर्तन होगा।

मीन
आज आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, मित्रों और परिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा, कार्य में मतभेद के कारण वाद-विवाद की स्थिति बनेगी, वाणी पर संयम रखें, कुछ बातों को नजरंदाज करें, अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, नए कार्य के अवसर प्राप्त होंगे।

Aaj Ka Panchang: आज 23 अप्रैल 2023 रविवार का दिन है। बैशाख मास की शुक्ल पक्ष तृतीया 07:47 AM तक उसके बाद चतुर्थी है । सूर्य – मीन राशि, योग-सौभाग्य योग 08:21 AM तक, उसके बाद शोभन योग, करण- गर 07:47 AM तक, बाद वणिज 08:01 PM तक, बाद विष्टि है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

  • आज 23 अप्रैल का पंचांग
  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि तृतीया 07:47 AM तक उसके बाद चतुर्थी
  • नक्षत्र-रोहिणी 12:27 AM, Apr 24 तक
  • करण -वणिज और विष्टि
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-सौभाग्य
  • वार- रविवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:06 AM
  • सूर्यास्त–6:46 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 8:04 AM 23अप्रैल
  • चन्द्रास्त- 10:08 PM 23 अप्रैल
  • राहु काल -05:11 PM से 06:47 PM तक

Related posts

सीएम रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी कोरोना वायरस  के संक्रमण से बचाव के लिए सतर्क रहने और संयम बरतने का अनुरोध किया

Rani Naqvi

आकाश और श्लोका की इंगेजमेंट पार्टी में छाई रही ऐश की आराध्या देखें तस्वीरों में

piyush shukla

मनाली में बारिश ने किया पर्यटकों का मजा किरकिरा-अलर्ट जारी

mohini kushwaha