featured देश पंजाब

Amritpal Singh Arrested: 36 दिन बाद पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को मोगा से किया गिरफ्तार

Amritpal Singh Arrested: 36 दिन बाद पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को मोगा से किया गिरफ्तार

Amritpal Singh Arrested: पंजाब पुलिस ने आखिरकार 36 दिन बाद वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हो ही गई।

ये भी पढ़ें :-

23 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

पुलिस ने खालिस्तान समर्थक को मोगा के गुरुद्वारा से हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार किया। अजनाला कांड के बाद से वह फरार चल रहा था। तीन दिन पहले यानी 21 अप्रैल को भगोड़े की पत्नी किरणदीप कौर को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका गया था।

बताया जा रहा है कि, अमृतपाल ने खुद गिरफ्तारी दी है। सुबह 7 बजे गिरफ्तारी दी गई। इससे पहले अमृतपाल ने कपड़े बदले, पाठ किया, संगत को संबोधित कर अपनी गिरफ्तारी देने का कारण बताया। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब के बाहर जाकर अपने आप को पुलिस अधिकारियों के हवाले कर दिया। अब उसे डिब्रूगढ़ ले जाया जा रहा है, जहां पहले से उसके कई साथी जेल में हैं।

अमृतपाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद पंजाब पुलिस ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ”मोग से अमृतपाल को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। लोगों से अपील की गई है कि कोई भी फर्जी खबर शेयर न करें”।

Related posts

पीएम मोदी ने बताया कैसे केंद्र सरकार कर रही नए भारत का निर्माण

kumari ashu

कवि दिवस के रूप में मनाया जाती है मैथिलीशरण गुप्त की जयंती

Shailendra Singh

दिल्ली: दक्षिण दिल्ली में स्थित मकबरा रातों रात बना शिव मंदिर

lucknow bureua