featured धर्म

21 जनवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

1076192 aaj ka rashi 21 जनवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 21 जनवरी 2023 को शनिवार है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से शनि देव की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे. तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आत्मसंयम रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके खर्चों में जो बढ़ोतरी चल रही थी शाम होते-होते अब उसमें कमी आएगी। दांपत्य जीवन में आज का दिन आप बेहतर तरीके से गुजारेंगे।

मिथुन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है।

कर्क
आज किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे।

सिंह
आज आप अपने दम पर चुनौतियां को हल करेंगे जिससे आपका हौसला बुलंदियों पर होगा। आज की गई यात्रा आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी और आपको परिवार के छोटे सदस्यों का काफी सहयोग और समर्थन हासिल होगा।

कन्या
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। रिसर्च के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

तुला
आज आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। आज किसी पड़ोसी का व्यवहार आपको आहत कर सकता है। आप उसकी बात को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। समय के साथ व्यवहार बदल जाएगा। आज आप समय का सही सदुपयोग करें।

वृश्चिक
दिन आपके लिए धूप छांव की स्थिति निर्मित करेगा। जहां दिनभर आपके घर के पास ही रहेंगे और पास तो थोड़ा कमजोर रहेगा। वहीं शाम होते-होते स्थितियां बदल जाएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और खर्चों पर कमी होगी।

धनु
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप किसी काम में बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। साथ ही हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा।

मकर
आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं, परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे।

कुंभ
भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा और जिस काम को भी आप हाथ में लेंगे उसे पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। हालांकि सबके बावजूद भी आपको अपने काम पर बहुत ध्यान देना होगा।

मीन
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। कुछ लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिल सकती है। रिश्तों में विश्वास बना रहेगा।

Aaj Ka Panchang: आज 21 जनवरी 2023 शनिवार का दिन है। माघ मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या 02:22 AM, Jan 22 तक है । सूर्य – मकर राशि में प्रवेश योग-वज्र, करण -चतुष्पद और नाग है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 21 जनवरी का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-अमावस्या 02:22 AM, Jan 22 तक
  • नक्षत्र-पूर्वाषाढा 09:40 AM तक उसके बाद उत्तराषाढा 06:30 AM, Jan 22 तक
  • करण- चतुष्पद और नाग
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-वज्र
  • वार-शनिवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:14 AM
  • सूर्यास्त–6:01 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-6:41 AM,21 जनवरी
  • चन्द्रास्त-5:31 PM,21 जनवरी
  • राहु काल -09:55 AM से 11:17 AM तक

Related posts

फाइनल में भिड़ेंगी भारत की दो बेटियां, गोल्ड और सिल्वर मेडल पक्का

lucknow bureua

सर्राफा व्यापारी हो जाये सावधान,शहर में एक सिंडीकेट पहुंचा सकता है आपको नुकसान,जानिए कौन है वो

sushil kumar

भारतीय नौसेना पर आया कोरोना का खतरा, 21 नोसैनिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए 

Rani Naqvi