featured धर्म

11 जनवरी 2023 का राशिफल, आइए जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: आज 11 जनवरी 2023 को बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इन दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से पेंडिंग काम आप पूरा करके राहत की सांस लेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।

वृषभ
आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। धन का आगमन हो सकता है। बदलते मौसम के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। माता-पिता संतान के भविष्य के लिए धन का निवेश करेंगे।

मिथुन
बेचैनी की कसमसाहट आपको परेशान कर सकती हैं। इससे बचने के लिए टहलने निकलें और ताज़ा हवा में गहरी साँसें लें, इसके साथ ही सकारात्मक सोच भी बहुत मददगार रहेगी। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें।

कर्क
आज किसी काम को पूरा करने में अधिक समय लग सकता है। आप जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में दिन सामान्य बीतेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में रूकावट आ सकती है।

सिंह
आज सिंह राशि के उत्साह में वृद्धि होगी। रोजगार क्षेत्र के लोगों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मकर रूप से प्रभावित हो सकता है।

कन्या
आपका तनाव काफ़ी हद तक ख़त्म हो सकता है। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगी।खर्चे अधिक रहेंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा। कल आप अपने कारोबार में बदलाव कर सकते हैं। व्यापार से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में कुछ बदलाव आने की संभावना है। आलस्य के कारण आपके कुछ जरूरी काम छूट सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए।

वृश्चिक
पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। आपके जीवन साथी के साथ एक संभावित झगड़ा हो सकता है। बहुत अधिक तनाव आपको अपनी सकारात्मकता को झकझोर सकता है।

धनु
यात्रा आपको थकान और तनाव देगी। परिवार का साथ मिलेगा। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। आज आप को सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिलता हुआ दिख रहा है।

मकर
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक पक्ष में उतार चढ़ाव बना रहेगा। इस राशि के कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धैर्य से किये गये कामों में आपको सफलता मिल सकती है।

कुंभ
आज विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आज का दिन आप अपने माता पिता के साथ व्यतीत करेंगे।

मीन
परेशानियों से बाहर निकलने के लिए दोस्तों की मदद लें। अतीत को लेकर दुःखी होने या उसे भुलाने की कोशिश करने का कोई फ़ायदा नहीं है। आपकी मानसिक और शारीरिक ऊर्जा में गिरावट आएगी।

Aaj Ka Panchang: आज 11 जनवरी 2023 बुधवार का दिन है। माघ मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी 02:31 PM तक उसके बाद पञ्चमी है । सूर्य धनु राशि में प्रवेश योग-सौभाग्य, करण -कौलव और तैतिल मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 11 जनवरी का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-चतुर्थी 02:31 PM तक उसके बाद पञ्चमी
  • नक्षत्र-मघा 11:50 AM तक उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी
  • करण- कौलव और तैतिल
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-सौभाग्य
  • वार-बुधवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:14 AM
  • सूर्यास्त–5:54 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 9:46 PM,11 जनवरी
  • चन्द्रास्त-10:40 AM,12 जनवरी
  • राहु काल -12:34 PM से 1:54 PM तक

Related posts

कर्नाटक के बेंगलुरु में उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां, लोगों की भीड़ के बीच समंपन्न हुई कर्नाटक के पूर्व सीएम के बेटे की शादी 

Shubham Gupta

नेहा धूपिया दी गुपचुप वेडिंग-देखे वीडियो

mohini kushwaha

कोरोना से मृत कार्मिकों और शिक्षकों के परिजनों को मिले एक करोड़ अनुग्रह राशि

sushil kumar