मनोरंजन featured

नेहा धूपिया दी गुपचुप वेडिंग-देखे वीडियो

15 26 नेहा धूपिया दी गुपचुप वेडिंग-देखे वीडियो

नई दिल्ली। सोनम कपूर की शादी की खबरें जहां बॉलीवुड में छाई हुई थी तो वहीं नेहा धूपिया की शादी कब हो गई ये बात किसी को कानोकान पता नहीं चली। नेहा धूपिया ने अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी से दिल्ली में शादी की। सीक्रेट वेडिंग के बाद दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को खुशखबरी दी। बता दे कि दोनों ने पारंपरिक सिख रिवाज से शादी की।

15 26 नेहा धूपिया दी गुपचुप वेडिंग-देखे वीडियो

अंगद बेदी, नेहा धूपिया के बेस्ट फ्रेंड भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी के बाद करण जौहर समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने नए जोड़े को शुभकामनाएं दी हैं।

जहां सोनम कपूर की शादी में बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला तो वहीं नेहा धूपिया की शादी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा और आशीष नेहरा शामिल हुए। बता दे नेहा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मेरी जिंदगी का सबसे सही फैसला। आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी की, हैलो हसबैंड! @angadbedi ❤। वहीं अंगद बेदी ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- बेस्ट फ्रेंड..अब मेरी पत्नी!!! हैलो मिसेज बेदी।

कौन है अंगद बेदी

अंगद बेदी भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। ये शादी सिख रीति रिवाज से हुई है। और ये शादी काफी सीक्रेट तरीके से हुई है। जिसकी किसी को कानोकान खबर नहीं लगी। नेहा BFFs with vogue, नो फिल्टर नेहा जैसे बेबाक टॉक शोज के लिए जानी जाती हैं।

नेहा धूपिका की शादी ड्रेस

नेहा ने अपनी शादी में पिंक कलर का लहंगा और चूड़ा पहना हुआ था। गोल्ड एंड ग्रीन कलर का कुंदन नेकपीस, ईयरिंग और मांगटीका पहना है तो वहीं आनंद ने इट शेरवानी को पिंक पगड़ी पहनी हुई थी और अंगद के हाथों में मेटल शेड की तलवार थी। नेहा ने हाल ही तुम्हारी सुल्लू में काम किया था। नेहा, बॉलीवुड की लीड एक्ट्रेस के तौर पर भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वो मिस इंडिया बनने के बाद बॉलीवुड में काम करने आई थीं।
अंगद बेदी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वो अमिताभ बच्चन-तापसी पन्नू स्टारर पिंक में भी नजर आए थे।

नेहा धूपिका की शादी की वीडियो यहां देखे

 

#nehadhupia gets married to her best friend @angadbedi

A post shared by Trending Topic (@trendingtopic05) on May 10, 2018 at 2:29am PDT

@nehadhupia in @anitadongre for her wedding

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on May 10, 2018 at 1:34am PDT

Related posts

कौलिफोर्निया: यूट्यूब मुख्यालय के बाहर गोलीबारी, 4 जख्मी, शूटर महिला की मौत

rituraj

अगले तीन साल तक नहीं बढ़ेंगे कोसा फल के दाम, जानें क्या रहेगी उत्तम और निम्न कोसा की कीमत

Trinath Mishra

कंधार हाइजैक के पीछे था आईएसआई का हाथः अजित डोभाल

Rahul srivastava