Breaking News featured दुनिया

कौलिफोर्निया: यूट्यूब मुख्यालय के बाहर गोलीबारी, 4 जख्मी, शूटर महिला की मौत

youtube headquater 1522796296 कौलिफोर्निया: यूट्यूब मुख्यालय के बाहर गोलीबारी, 4 जख्मी, शूटर महिला की मौत

मंगलवार को उत्तरी कैलिफोर्निया में यूट्यूब मुख्यालय के बाहर गोलीबारी हुई। सीएनएन की खबर के अनुसार घटना में शूटर महिला की पहचान नसीम अगदम के रूप में हुई है। घटना में महिला ने तीन लोगों के साथ गोलीबारी की। अधिकारियों क अनुसार महिला ने अपनी बंदूक से ही खुद को गोली मार ली। इस घटना में चार लोगों के जख्मी होने की खबर है।

 

youtube headquater 1522796296 कौलिफोर्निया: यूट्यूब मुख्यालय के बाहर गोलीबारी, 4 जख्मी, शूटर महिला की मौत

 

एक पुलिस अधिकारी सैन ब्रूनो ने बताया कि यूट्यूब मुख्यालय के बाहर हुई गोलीबारी में महलावर महिला ने अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मार ली, लेकिन अभी जांच एकदम शुरूआती दौर में है।

 

ब्रूनो ने कहा, ‘फिलहाल हमें मामले के बारे में बहुत कम जानकारी है, शायद कल सुबह तक पीरा मामला साफ हो जाए।’

 

दो प्रवर्तन अधिकारियों ने कहा कि अबी तक हमलावर का मकसद साफ नहीं हो पाया है, यह एक घरेलू हिंसा की घटना भी हो सकती है। घायलों का इलाज जुकरबर्ग सेन फ्रेंसिस्को जनरल हॉस्पिटल में चल रहा है। जिनमें से दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है वहीं 27 वर्षीय महिला खतरे से बाहर है।

 

गूगल के CEO सुंदर पिचई ने यू-ट्यूब मुख्यालय में हुई गोलीबारी की घटना को दुखद बताया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा, ”यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी की दुखद घटना को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। यू-ट्यूब की सीईओ सुसान वोजिकी और मैं इस मुश्किल घड़ी में कर्मचारियों और यू-ट्यूब कम्युनिटी को सपोर्ट करने पर फोकस कर रहे हैं।”

 

उन्होंने पुलिस का शुक्रिया अदा किया। साथ ही भारतवंशी सीईओ पिचाई ने कहा कि अब हर किसी को सुसान और यू-ट्यूब टीम के समर्थन में आना चाहिए। उन्होंने अपने बयान में कहा कि जब कर्मचारी लंच कर रहे थे, तभी गोलीबारी हुई। सुरक्षाकर्मियों ने फौरन कर्मचारियों को बिल्डिंग से बाहर निकाला। साथ ही प्रत्येक की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। इस मामले की सूचना अमेरिकी सुरक्षाकर्मियों ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी है।

Related posts

59 सीटों के अंतिम रण में देखें किसकी प्रतिष्ठा है दांव पर, सियासी दलों में बढ़ रही हलचल

bharatkhabar

बिहार शराब कांड के आरोपी को दिल्ली में किया गिरफ्तार

Rahul

मलेशिया में 13 लोगों को ले जा रही नाव लापता

shipra saxena