featured देश

भारत जोड़ो यात्रा में जनरल दीपक कपूर के शामिल होने पर भाजपा ने किया हमला, कांग्रेस ने किया पलटवार

भारत जोड़ो यात्रा में जनरल दीपक कपूर के शामिल होने पर भाजपा ने किया हमला, कांग्रेस ने किया पलटवार

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज पंजाब में एंट्री कर जाएगी। इस यात्रा में रविवार 8 जनवरी को पूर्व सेनाध्यक्ष दीपक कपूर के शामिल हुए थे। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग जारी है।

ये भी पढे़ं :-

अल्मोड़ा : 55 लाख की धोखाधड़ी करने वाला 25 हजार के ईनामी वांटेड को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया, “पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। कपूर को अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ आदर्श घोटाले में आरोपित किया गया था। जांच समिति की राय थी कि सशस्त्र बलों को बदनाम करने के लिए उन्हें किसी भी सरकारी पद या कार्यालय को संभालने से वंचित किया जा सकता है।”

कांग्रेस ने बीजेपी पर किया पलटवार
इसके जवाब में कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार किया। कांग्रेसी की सोशल मीडिया विभाग प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट किया, “जनरल कपूर, 1971 के भारत-पाक युद्ध के एक योद्धा, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम और सेना पदक के साथ-साथ कई अन्य पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता, ने 1967 से 2010 तक 4 दशकों तक हमारे देश की सेवा की। हमारे बहादुर दिलों को बदनाम करने के लिए आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए। आप पर और आपके खेदजनक अस्तित्व पर दया आती है।”

आपको बता दें कि ये यात्रा रविवार को हरियाणा में थी। रविवार को कुरुक्षेत्र में देश के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर सहित रक्षा सेवाओं से जुड़े कई रिटायर सीनियर अधिकारियों ने इसमें शिरकत की। इसके बाद बीजेपी नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी और पूर्व सेनाध्यक्ष कपूर की फोटो सोशल मीडिया में देखते ही तुरंत उस पर प्रतिक्रिया दी।

Related posts

‘संजू’ में रणबीर के किरदार को लेकर सलमान ने दिया बड़ा बयान, कहा ये रोल किसी…

mohini kushwaha

यूपी में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद अपराधों में आयी कमी 

Shailendra Singh

UP Cabinet: हाथरस के मेला श्री दाऊजी महाराज को किया राजकीय घोषित, यूपी कैबिनेट बैठक में लगी मुहर

Rahul