featured धर्म

10 सितम्बर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj ka panchang

Aaj Ka Rashifal: 10 सितम्बर 2023 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल…..

मेष
दिनचर्या थोड़ी उथल-पुथल भरी रहेगी। सन्तान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। अपनी राय को दूसरों के ऊपर थोपने से बचें। सेहत खराब होने के कारण किसी काम को टाल सकते हैं।

वृषभ
जिम्मेदारी पूरी करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। कारोबारी गतिविधियों में तेजी आयेगी। परिवार में धार्मिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। बड़े बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मिथुन
ऑफिस में आपको बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। नकारात्मकता आपके ऊपर हावी रहेगी। आपको कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। सामाजिक लोगों से मुलाकात होगी।

कर्क
करियर को लेकर योजना बना सकते हैं। विचारों के आपसी आदान-प्रदान से मन प्रसन्न रहेगा। समय का अच्छा सदुपयोग करेंगे। शेयर की खरीद-बिक्री से लाभ होगा।

सिंह
आज का दिन ठीक रहेगा। काम को समय से निपटाने का प्रयास करें। पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। दूसरों के भरोसे न रहें। आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

कन्या
बिजनेस में बड़ी डील कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधा का पर्याप्त आनन्द लेंगे। ऑफिस में अफसर आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं।

तुला
आज कामयाबी मिलेगी। कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। पुराने मित्र आपके काम आ सकते हैं। बॉस के साथ वेतनवृद्धि को लेकर चर्चा करेंगे।

वृश्चिक
आज किसी काम से यात्रा करेंगे। मेहमानों का आगमन हो सकता है। परिवार जनों की सहमति से किसी तीर्थदर्शन की योजना बना सकते हैं। कारोबार में आय बढ़ने के स्पष्ट योग हैं।

धनु
लाइफ पार्टनर के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। आपकी कोई कमजोरी लोगों के सामने व्यक्त हो सकती है। घर की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। तनाव लेने से बचें।

मकर
नया काम शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में किये गये बदलावों से लाभ प्राप्त होगा। घर की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे।

कुंभ
आज काफी गंभीर रहेंगे। करीबी लोग आपसे फोन पर चर्चा कर सकते हैं। आपकी समझदारी की सब जगह प्रशंसा होगी। परिवार के दायित्वों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।

मीन
जरूरी खर्च को लेकर भ्रमित हो सकते हैं। अपनी योजनाओं को लेकर संशय में न रहें। जल्दबाजी में कार्य न करें। आवश्यक निर्णय सभी की सहमति से लेना उत्तम होगा। मित्रों से सम्बन्ध मधुर रखें।

Aaj Ka Panchang: आज 10 सितम्बर 2023 रविवार का दिन है। सावन मास की कृष्ण पक्ष एकादशी 09:28 PM तक उसके बाद द्वादशी, सूर्य -सूर्य सिंह राशि में है,, योग- वरीयान योग 11:19 PM तक, उसके बाद परिघ योग, करण -बव 08:21 AM तक, बाद बालव 09:28 PM तक, बाद कौलव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 10 सितम्बर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि- एकादशी 09:28 PM तक उसके बाद द्वादशी
  • नक्षत्र- पुनर्वसु 05:06 PM तक उसके बाद पुष्य
  • करण- बालव और कौलव
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-परिघ
  • वार- रविवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:15 AM
  • सूर्यास्त- 6:32 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 1:51 AM,10 सितंबर
  • चन्द्रास्त-3:58 PM ,10 सितंबर
  • राहु काल-09:19 AM से 10:51 AM तक

Related posts

तूफान ने दी दस्तक, कई जगहों में हाई अलर्ट जारी

rituraj

भारतीय सेना ने स्थापना दिवस पर किया स्वार्म-ड्रोन का सफल परीक्षण, जानें क्या है इसकी खासियत

Aman Sharma

किसान आंदोलन: किसानों ने ठुकराया सरकार का प्रस्ताव, दोपहर 12 बजे होगी 11वें दौर की बैठक

Aman Sharma