featured देश बिहार

Bihar News: सासाराम में श्री कृष्ण प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी, 4 गिरफ्तार

31 03 2023 sasaram 23372376 Bihar News: सासाराम में श्री कृष्ण प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी, 4 गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के सासाराम में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बाद प्रतिमा विसर्जन के लिए शनिवार की शाम में जुलूस निकाला गया। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें :-

10 सितम्बर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

असमाजिक तत्वों ने की पत्थरबाजी
जानकारी के अनुसार कृष्ण जन्मोत्सव के बाद प्रतिमा विसर्जन का जूलूस गोला बाजार होते हुए मोची टोला के पास पहुंचा, तो वहां पर कुछ असमाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस मामले की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे युवकों को खदेड़ कर भगा दिया। वहीं, पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए 4 युवकों को गिरफ्तार किया है।

साथ ही बिना अनुमति के डीजे बजाने पर डीजे को भी जब्त कर लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। वहीं पुलिस ने चार नामजद और 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

विसर्जन जुलूस में इस्तेमाल डीजे को किया जब्त
इस मामले में रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने बताया कि बिना अनुमति के डीजे बजाने पर कार्रवाई हुई है। विसर्जन जुलूस में डीजे इस्तेमाल करने पर जब्त कर लिया गया है। साथ में उन्होंने कहा कि पत्थरबाजी के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

कहीं आपके फोन में तो नहीं है फर्जी एंड्राइड ऐप, ऐसे लगाएं पता

Aditya Mishra

Aaj Ka Panchang: 17 जून 2022 का पंचांग, जानिए आज की तिथि मुहूर्त व शुभ योग का समय

Rahul

ऋषिकेश एम्स में एक नर्सिंग ऑफिसर सहित चार लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

Rani Naqvi