featured धर्म

10 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj ka Rashifal horoscope of 2 may 2021 10 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 10 जून 2023 को शनिवार है. शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है. इस दिन विधि- विधान से शनि देव की पूजा- अर्चना की जाती है. आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि का उपयोग सावधानी पूर्वक करें।

वृषभ
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप आज खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

मिथुन
आज का दिन आपका शानदार रहेगा। आपको अपने परिवार व इष्ट मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप किसी कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। कोई नया व्यापारिक संबंध आज आपके लिए लाभकारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

कर्क
आज का दिन आपका मानसिक तनाव व उलझनों से भरा रहेगा। आप परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर बेहद परेशान रह सकते हैं। आपका मन खिन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

सिंह
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप स्वास्थ संबंध में सतर्क रहें। व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। कोई नया काम आज शुरू न करें।

कन्या
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप प्रसन्न रहेंगे। एक नई ऊर्जा से आज ओतप्रोत रहेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में पुराना कोई रुका हुआ कार्य फिर से शुरू कर सकते हैं।

तुला
आज का दिन आपका शानदार रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते है। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आपका कोई पुराना रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा और पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है।

धनु
आज आपका मन अशांत रहेगा। आप किसी बड़ी परेशानी में भी उलझ सकते हैं। आपके विरोधी वर्ग से आपको व्यवसाय-व्यापार आदि में नुकसान होगा। कोई नया काम आज आप शुरू न करें।

मकर
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप स्वास्थ्य में आज आपको सुधार दिखेगा। आप आज अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है।

कुंभ
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। आप नया व्यापार-व्यवसाय आज शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी साझेदारी आज आपकी हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में परिवार व समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

मीन
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, आपको परेशान कर सकती है। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका कोई बड़ा काम आज रुक सकता है। वाद विवाद से स्वयं को दूर रखे।

Aaj Ka Panchang: आज 10 जून 2023 शनिवार का दिन है। ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष सप्तमी 02:01 PM तक उसके बाद अष्टमी है । सूर्य – वृषभ राशि पर है है, योग-विष्कुम्भ योग 12:49 PM तक, उसके बाद प्रीति योग, करण- बव 02:02 PM तक, बाद बालव 01:01 AM तक, बाद कौलव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 10 जून का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- सप्तमी 02:01 PM तक उसके बाद अष्टमी
  • नक्षत्र- शतभिषा 03:39 PM तक उसके बाद पूर्व भाद्रपद
  • करण- बव और बालव
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग- प्रीति
  • वार- शनिवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:44 AM
  • सूर्यास्त–7:07 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 12:14 AM 10 जून
  • चन्द्रास्त- 12:54 PM 11 जून
  • राहु काल- 09:05 AM से 10:45 AM तक

Related posts

IPL: सुपरकिंग्स से भिड़ेंगे राजस्थान रॉयल्स, विजयी रथ को रखना चाहेंगे बरकरार

Saurabh

अखिलेश का चुनावी दांव, 17 जातियों को दिया आरक्षण

kumari ashu

भारत के पास रक्षा के स्रोत में ये सभी मिसाइल तैनाती के लिए मौजूद हैं

Rani Naqvi