featured धर्म

10 जनवरी 2023 का राशिफल, आइए जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj ka panchang

Aaj Ka Rashifal: 10 जनवरी 2023 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन बजरंग बली को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आप किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी काम में माता-पिता की राय लेना बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

वृषभ
आपके दिन की शुरुआत भागदौड़ और मेहनत के साथ होगी। अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। आप काम से थोड़ा समय निकालें और अपने शरीर को थोड़ा आराम दें।

मिथुन
आप किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता के ज़रिए कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा. जेवर और एंटीक में निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। आप किसी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र से भी अनबन की संभावना है।

सिंह
आज आपकी कार्यनिष्ठा ही आपकी विजय का कारण बनेगी। राजनीति में सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने से प्रतिष्ठ का लाभ होगा।अनायास यश की प्राप्ति से सुख की अनुभूति होंगी।

कन्या
आप पैसा बना सकते हैं। अपना नजरिया दोस्तों और रिश्तेदारों पर थोपने की कोशिश न करें। क्योंकि न सिर्फ यह आपके लिए कुछ खास फायदेमंद साबित नहीं होगा, बल्कि ऐसा करना उन्हें नाराज भी कर सकता है।

तुला
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। परिवार में कुछ अनबन की स्थिति हो सकती है। ऑफिस में कुछ नई जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती हैं।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में धीरे-धीरे वापस गति आएगी। करियर में आगे बढ़ने के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना हैं।

धनु
रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफा देंगे। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। अपने प्रिय के साथ ख़रीदारी करने जाते समय ज़्यादा आक्रामक व्यवहार न करें।

मकर
आज आप किसी मित्र के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। ऑफिस के कुछ मामलों में आपकी टेंशन बढ़ सकती है।

कुंभ
आज आपके घर में अच्छा माहौल बना रहेगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। ऑफिस में जूनियर से सहयोग मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा।

मीन
धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। खुद को शारीरिक तौर पर फिट रखने का प्रयास करें।

Aaj Ka Panchang: आज 10 जनवरी 2023 मंगलवार का दिन है। माघ मास की कृष्ण पक्ष तृतीया 12:09 PM तक उसके बाद चतुर्थी है । सूर्य धनु राशि में प्रवेश योग-आयुष्मान, करण -बव और बालव मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 9 जनवरी का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि- तृतीया 12:09 PM तक उसके बाद चतुर्थी
  • नक्षत्र- अश्लेशा 09:01 AM तक उसके बाद मघा
  • करण- बव और बालव
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग- आयुष्मान
  • वार- मंगलवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:14 AM
  • सूर्यास्त–5:53 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 8:55 PM ,10 जनवरी
  • चन्द्रास्त-10:08 AM,11 जनवरी
  • राहु काल -8:33 AM से 9:53 AM तक

Related posts

कानपुर हृदय रोग संस्थान के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, दोबारा आग लगने से मचा हड़कंप

Aditya Mishra

नागरिक पंजीकरण साफ्टवेयर पर शत-प्रतिशत जन्म-मृत्यु पंजीकरण अनिवार्य: योगी आदित्यनाथ

Trinath Mishra

क्या लग जाएगी दिल्ली मेट्रो ट्रेन के संचालन पर लगाम?

Arun Prakash