featured धर्म

05 दिसंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 05 दिसंबर 2022 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज चन्द्रमा का प्रथम व सूर्य का इस राशि से अष्टम गोचर जाँब में कोई नवीन पद दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगा।

वृष
आज का दिन पॉलिटीक्स में विशेष सफलता का है। सूर्य के सप्तम गोचर से धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन
सूर्य का इस राशि से खष्ठम व चन्द्रमा का एकादश गोचर सफलता कारक है। जॉब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है। संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।

कर्क
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय में उन्नति देगा। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।

सिंह
आज सूर्य का चतुर्थ व चन्द्रमा का मेष गोचर मंगलमय है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।

कन्या
चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम में है। आर्थिक प्रगति से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।

तुला
सूर्य का इस राशि से द्वितीय व चन्द्रमा का वृष में तथा शनि का पंचम गोचर संतान की प्रगति को लेकर अच्छा प्रभाव देंगे। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।

वृश्चिक
आज सूर्य का प्रथम गोचर व्यवसाय में सफलता तो वहीं जॉब में उत्कर्ष देगा। मकर व कुम्भ राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

धनु
आज सूर्य द्वादश व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल हैं। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। गुरु का आशीर्वाद लें।

मकर
राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य वृश्चिक तथा चन्द्रमा मेष में हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

कुंभ
आज का दिन छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस का है। आज आप मानसिक एवम शारीरिक उन्नत के स्तर पर होंगे। काम में संतुलन बनाकर रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

मीन
आज आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। संपत्ति का विस्तार होगा। मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहने वाला है।

Aaj Ka Panchang: आज 5 दिसंबर 2022 सोमवार का दिन है। मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी पूर्ण रात्रि तक है ।सूर्य वृश्चिक राशि में योग-परिघ , करण-कौलव और तैतिल मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 5 दिसंबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि- त्रयोदशी पूर्ण रात्रि तक
  • नक्षत्र -अश्विनी 07:15 AM तक उसके बाद भरणी
  • करण-कौलव और तैतिल
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-परिघ
  • वार-सोमवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-6:58 AM
  • सूर्यास्त– 5:36 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 3:41 PM, 5 दिसंबर
  • चन्द्रास्त- 5:05 AM, 6 दिसंबर
  • राहु काल -08:17 AM से 09:37 AM तक

Related posts

घर सुन्ना, पशु सुन्ने, खेत खलियान सुन्ने, आखिर किसान की इस हालत का जिम्मेदार कौन?

Rani Naqvi

दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला के अयोध्या आगमन के पीछे की क्या है असली वजह जानें जरूर

mahesh yadav

AMU के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी, 22 दिसंबर को होगा ऑनलाइन कार्यक्रम

Aman Sharma