featured धर्म

1 मई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj ka rashifal 3 1 मई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 1 मई 2023 को सोमवार है। सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज आपका दिन खर्चीला रहने वाला है। जरूरत से अधिक चीजों की शॉपिंग हो जायेगी। बेहतर होगा आज समानों की लिस्ट बना कर ही बाजार जाएं। आज आपकी आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। कार्यों में पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा ।

वृष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। आज दोस्तों की मदद से कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज आपके मन में आयेंगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन
आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। आप जीवनसाथी को कोई अच्छा-सा सरप्राइज देने की योजना बनाएंगे। आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। रुका हुआ पैसा वापस आयेगा।

कर्क
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। कामकाज में ज्यादा मेहनत के बावजूद भी कार्यों को पूरा होने थोड़ा समय लगेगा। आपका कोई सरकारी कार्य कागजात पूरा न होने की वजह से रुक सकता है।

सिंह
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। सोचे हुए काम समय से पूरा करने में कामयाब होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। छात्रों को सफलता हासिल होगी।

कन्या
आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। आज करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आयेंगे। आज सारी परेशानियों का हल निकलेगा ।

तुला
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आज आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे। आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे। परिवार के सभी लोग घर के कामों में आपकी सहायता करेंगे।

वृश्चिक
आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। आज आप कोई नया काम शुरु करने की योना भी बनायेंगे, जो की काफी फलदायी होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा।

धनु
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जो आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित होगी। घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। पिता का ज्यादा समय बच्चों के साथ बीतेगा।

मकर
आज आपका दिन ठीक-ठीक रहेगा। कारोबार में अचानक कोई बदलाव करना पड़ सकता है, ये बदलाव आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आज अपने मोबाइल का ध्यान रखें। घरेलू कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस में नये प्रयोग करने में आप सफल होंगे। आज आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज रोजगार के नयें अवसर आपको प्राप्त होंगे।

मीन
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में नई ताजगी महसूस करेंगे। आज आपकी मन से कि हुई कोशिशें पूरी हो जायेगी। आप सोशल मीडिया पर नए लोगों से संपर्क बढ़ाने में कामयाब होंगे।

Aaj Ka Panchang: आज 1 मई 2023 सोमवार, का दिन है। बैशाख मास की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि 10:10 PM तक उपरांत द्वादशी है । सूर्य – मीन राशि, योग-ध्रुव योग 11:44 AM तक, उसके बाद व्याघात योग , करण- वणिज 09:23 AM तक, बाद विष्टि 10:10 PM तक, बाद बव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 1 मई का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- एकादशी तिथि 10:10 PM तक उपरांत द्वादशी
  • नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी 05:51 PM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी
  • करण -विष्टि और बव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-व्याघात
  • वार- सोमवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:57 AM
  • सूर्यास्त– 6:50 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 3:04 PM 1 मई
  • चन्द्रास्त- 3:46 AM 1 मई
  • राहु काल – 07:34 AM से 09:11 AM तक

Related posts

महाराष्ट्र के एक पुलिस थाने में खड़ी है विराट की ऑडी! तस्वीरें हो रही वायरल

Shagun Kochhar

जानिए इन IPL शतकवीरों के बारे में, बड़े दिलचस्प हैं आंकड़े

Aditya Mishra

आज देश मना रहा Constitution Day, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

Hemant Jaiman