featured धर्म

26 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: 26 अक्टूबर 2022 यानी बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से गणेश जी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृषभ
मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

मिथुन
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु मन परेशान हो सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

कर्क
धर्म के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह
वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु संयत रहें। क्रोध से बचें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय के साधन बनेंगे। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला
अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सम्पत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक
मन परेशान रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। व्यर्थ की परेशानी व तनाव मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु
मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिए प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर
आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। घर के मुखिया या संबंधित अधिकारी के कृपा पात्र होंगे।

कुंभ
मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन
शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। धन हानि की आशंका। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। पारिवारिक समस्या में वृद्धि होगी।

Aaj Ka Panchang: हिन्दू पंचांग के अनुसार 26 अक्टूबर 2022 यानी बुधवार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है। आइए जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय….

आज का पंचांग

  • विक्रम संवत – 2079, राक्षस
  • शक सम्वत – 1944, शुभकृत्
  • पूर्णिमांत – कार्तिक
  • अमांत – कार्तिक
  • तिथि – कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा
  • नक्षत्र – स्वाति
  • करण – नाग
  • पक्ष – शुक्ल
  • योग – प्रीति
  • वार – बुधवार

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय – 06:41:00 AM
  • सूर्यास्त – 06:05:00 PM

चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय – 07:09:00
  • चन्द्रास्त – 18:18:59
  • राहु काल– 12:23 से 13:49

Related posts

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पतालों में ड्यूटी कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए जारी की गाइडलाइन

Shubham Gupta

पहली बार नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन, सीएम धामी ने खेला टेबल टेनिस

Saurabh

राजस्थान की नवनिर्वाचित सरपंच बनी पाकिस्तान मूल की नीता कंवर

Rani Naqvi