featured धर्म

26 नवंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

aaj-ka-rashifal-

Aaj Ka Rashifal: 26 नवंबर 2022 को शनिवार है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से शनि देव की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियों में सुधार करें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।

वृषभ
चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुक्सान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा।

मिथुन
पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढेगा। वाहन सुख संभव।

कर्क
समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। परिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग है।

सिंह
किसी अनजान पर भरोसा न करें।आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान पान पर नियंत्रण रखें। अचानक आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद संभव है।

कन्या
व्यपारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।

तुला
धैर्य रखें जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक
कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यो में शामिल होंगे।

धनु
-बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते है।

मकर
ग्रह अनुकूल हैं। आज के दिन आपके कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

कुंभ
आप की सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ ही कई लोगों की दुआ भी शामिल है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती है। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

मीन
कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यपार शुरू कर सकते हैं।

Aaj Ka Panchang: आज 26 नवंबर 2022 शनिवार का दिन है। मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष तृतीया 07:28 PM तक उसके बाद चतुर्थी है ।सूर्य वृश्चिक राशि में योग-शूल, करण- गर और वणिज मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 26 नवंबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-तृतीया 07:28 PM तक उसके बाद चतुर्थी
  • नक्षत्र – मूल 02:58 PM तक उसके बाद पूर्वाषाढा
  • करण-गर और वणिज
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-शूल
  • वार- शनिवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-6:52 AM
  • सूर्यास्त– 5:36 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-9:16 AM, 26 नवंबर
  • चन्द्रास्त- 8:00 PM,26 नवंबर
  • राहु काल -09:32 AM से 10:53 AM तक

Related posts

भाजपा जिलाध्यक्ष की मनमानी से नाराज हुए ABVP कार्यकर्ता, चौहारे पर फूंका पुतला

Shailendra Singh

सैन्य तानाशाही के कारण पाकिस्तान के विकास पर लगी रोक: पाक पीएम

Pradeep sharma

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर असदुद्दीन औवेसी ने दिया ये बयान, आप भी सुने

Rani Naqvi