featured धर्म

18 सितंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

aaj k rashifal

Aaj Ka Rashifal: 18 सितंबर 2022 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की की पूजा- अर्चना की जाती है। जानें आज का राशिफल

मेष
परेशानियों का अंत होगा। योजनाओं को अच्छी तरह सोच-समझकर क्रियान्वित करें। निजी संबंधों में थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हर किसी को खुश करने के चक्कर में नहीं पड़ें।

वृष
अपनी सेहत का ख्याल रखें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। मानसिक शांति के लिए प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें। खरीदारी करने का प्लान बन सकता है।

मिथुन
धैर्य बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज किसी की वजह से आर्थिक लाभ हो सकता है। शाम का समय जीवनसाथी के साथ बिताएंगे।

कर्क
जीवनसाथी के साथ अपनी मन की बात करें। बच्चों की तरफ से संतुष्ट रहेंगे। धन कमाने में सक्षम रहेंगे। आज किसी दोस्त से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक सुख मिलेगा।

सिंह
आज के दिन भीड़-भाड़ वाले इलाकों में यात्रा करने से बचें। घर में किसी की शादी पक्की हो सकती है जिससे खुशी का माहौल रहेगा। खुद के लिए भी समय निकालें। खर्चों को लेकर तनाव बढ़ सकता है।

कन्या
आज मौज-मस्ती में समय बीतेगा। जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। मूड रोमांटिक रहेगा। किसी पुराने निवेश से आज लाभ हो सकता है।

तुला
आज आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न होगा। आपके व्यापार से जीवनसाथी खुश रहेगा। शॉपिंग पर जाने का मौका मिल सकता है लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

वृश्चिक
आज सेहत में सुधार होगा लेकिन लापरवाही ना बरतें। परिवार वालों के साथ बातचीत करते समय आत्मसंयत रहें। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु
आज के दिन अपने खर्चों पर काबू रखना होगा। प्रेमी से रोमांटिक मुलाकात हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना फायदेमंद होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

मकर
माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ेगी जिसके चलते धन खर्च भी बढ़ सकता है। अपने प्रेमी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। आत्मविश्वास की कमी रहेगी।

कुंभ
अपने गुस्से पर काबू रखें वरना परिवार के किसी सदस्य को आपकी बात का बुरा लग सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगाएं। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मीन
आज के दिन आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन धैर्य बनाए रखें। बीते समय में की गई फिजूलखर्ची का खामियाजा आज भुगतना पड़ सकता है।

Aaj Ka Panchang: आज 18 सितंबर 2022 रविवार का दिन है। आश्विन मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि 04:33 PM तक फिर नवमी है। सूर्य सिंह राशि पर योग–सिद्धि-व्यातीपात ,करण–कौलव और तैतिल आश्विन मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 18 सितंबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-अष्टमी तिथि 04:33 PM तक फिर नवमी
  • नक्षत्र-म्रृगशीर्षा 03:11 PM तक उपरांत आद्रा
  • करण-कौलव और तैतिल
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-व्यातीपात
  • वार-रविवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय– 6:18 AM
  • सूर्यास्त-6:24 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-12:09 AM , 19 सितंबर
  • चन्द्रास्त-1:28 PM,18 सितंबर
  • राहु काल-04:53 PM से 06:24 PM तक

Related posts

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद राहिल शरीफ ने एलओसी का किया दौरा

shipra saxena

राज्यसभा ने आरटीआई संशोधन विधेयक,2019 पारित किया

bharatkhabar

उत्तर प्रदेशःसेंट मेरी स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भव्य झांकियों का आयोजन किया गया है

mahesh yadav