featured धर्म

1 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2022 को माता समर्पित शारदीय नवरात्र पर्व का छठा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के सिद्ध स्वरूप माता कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायी होगा। आज के दिन यात्रा करने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। सेहत अच्छी रहेगी। हो सकता है कि व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ न मिले।

वृष
अचानक धन लाभ हो सकता है। कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अनुकूल है। नया ऑर्डर मिल सकता है। शत्रु परास्त होंगे। विदेश में नौकरी करने की सोच रहे हैं तो प्रयास सफल होगा।

मिथुन
सभी काम मनोबल से पूरे होंगे। व्यवसाय की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। घरवालों के साथ किसी समारोह में शामिल होने का मौका लगेगा। व्यवसाय में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा।

कर्क
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कामकाज में समय दें। आलस्य से दूर रहें। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग अधिक सक्रिय होंगे। आध्यात्मिक कार्यों से मन शांत होगा।

सिंह
परिवार में तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। व्यापारिक विस्तार संभव है। काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। किसी बीमारी की चपेट में आने की संभावना है।

कन्या
मित्रों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। नौकरी-व्यवसाय में उन्नति मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत का पूरा ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। परिवार की सहयोग से काम पूरे होंगे।

तुला
आर्थिक लाभ होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा। निवेश करने से पहले सोच-समझ लें। कार्यस्थल पर लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मन से सारे नकारात्मक विचारों को निकाल दें। व्यक्तिगत संबंध घनिष्ठ होंगे। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। अनावश्यक खर्च होने की संभावना है।

धनु
आज धनु राशि के जातकों को वादविवाद से बचना होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन निवेश के लिए विचार अवश्य करें। नए वस्त्र और घर के जरूरी सामान के लिए धन खर्च हो सकता है।

मकर
पराक्रम बढ़ेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। परिवारवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नए दोस्त बनेंगे। गणेश जी का ध्यान करें।

कुंभ
आज कुंभ राशि वालों की यात्रा सफल होगी। दांपत्य जीवन में खटास पैदा हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी। घर की मरम्मत का खर्चा बढ़ सकता है समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन
मन में शांति बनी रहेगी। आर्थिक लाभ संभव है। कार्यों में सफलता मिलेगी। जो लोग अविवाहित हैं उनकी शादी की बात चल सकती है। व्यवसाय में सतर्क रहें। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

Aaj Ka Panchang: आज 1 अक्टूबर 2022 शनिवार का दिन है। आश्विन मास की शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि 08:47 PM तक फिर सप्तमी है। सूर्य कन्या राशि पर योग- सौभाग्य,करण-तैतिल और गर आश्विन मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 1 अक्टूबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-षष्ठी तिथि 08:47 PM तक फिर सप्तमी
  • नक्षत्र-ज्येष्ठा 03:11 AM तक फिर मूल
  • करण-तैतिल और गर
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-सौभाग्य
  • वार-शनिवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय–6:22 AM
  • सूर्यास्त-6:10 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-11:27 AM, 1 अक्टूबर
  • चन्द्रास्त- 10:17 PM, 1 अक्टूबर
  • राहु काल-09:19 AM से 10:47 AM तक

Related posts

Kolkata Election Result: रिकॉर्ड तोड़ जीत की ओर अग्रसर ममता की TMC

Neetu Rajbhar

शिवपाल और अमर छोड़ेगें सपा का साथ!

kumari ashu

आइपीएस नवनीत सिकेरा भी कोरोना पॉजिटिव..

Rozy Ali