featured धर्म

3 दिसंबर 2021 का राशिफल: आज के शुभ योग के बीच कैसा बीतेगा आपका दिन, जानें आज का राशिफल

1520063527 horoscope predictions 3 दिसंबर 2021 का राशिफल: आज के शुभ योग के बीच कैसा बीतेगा आपका दिन, जानें आज का राशिफल

ज्योतिष शास्त्र दैनिक राशिफल का काफी महत्व है। आज 3 दिसंबर 2021 शुक्रवार का दिन मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी व अमावस्या तिथि है। आज चंद्रमा तुला राशि में संचार करेगा। वही आज वृश्चिक राशि में चंद्रमा आ जाने से सूर्य, बुध, चंद्रमा और केतु के बीच चतुर्ग्रही  योग बन रहा है। इस योग के कारण कल यानी 4 दिसंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण को अशुभ काल माना जाता है। ऐसे में इस समय गर्भवती महिलाओं को काफी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आज का राशिफल 

ये भी पढ़े : 3 दिसंबर 2021 का पंचांग: शुक्रवार, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में सोच समझकर कदम रखना चाहिए। वही कारोबार व कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसी स्थिति बन सकती है जिससे आप अत्यधिक तनाव में आ सकते हैं। साथ ही परिवारिक जीवन में भी आज आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में किसी को कोई सलाह ना दें नहीं तो वह सलाह आप को भारी नुकसान दे सकती हैं। 

वृष राशि 

वृष राशि के जातकों को आज अपने कार्यों से अधिक अपनी मानसिक स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नकारात्मक विचारों से बचें। कार्य क्षेत्र में किसी भी कार्य को जल्दबाजी में ना करें नहीं तो बहुत बड़ी गलती हो सकती हैं। दंपति जीवन में भी आज तनाव बना रहेगा। ऐसे में धैर्य व सूझबूझ के साथ स्थिति को नियंत्रित करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। आज ग्रहों की स्थिति की स्थिति के अनुसार आपकी वाणी किसी भी कार्य हो शुभ व अशुभ बना सकते हैं। ऐसे कुछ भी बोलने से पहले हजार बार सोचें और फिर बोलें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों को आज अत्यधिक खर्चों से बचने की जरूरत है। अपनी आर्थिक स्थिति को देखते हुए तालमेल के साथ खरीदारी करें। वही कपड़ा कारोबारियों को आज काफी बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है। युवा अपने करियर को लेकर सतर्क रहें और लगातार परिश्रम करते रहे। रोजगार की तलाश कर रही युवाओं को आज नौकरी मिलने की संभावना है। 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। ऑफिस तो कार्य को सूज भुज और सतर्कता के साथ करें किसी फाइल या अन्य किसी गायब होने की संभावना है। वही कारोबार से जुड़े लोगों की आज काफी दिनों से रुके धन की वापसी हो सकती है। कला और संगीत में रुचि रखने वाले युवाओं को आज अपने हाल को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक दृष्टि से काफी शुभ है। समाज में आज आपकी पहचान को एक सम्मान मिल सकता है किसी भी अभियान व कार्य को करने से पहले टीम वर्क पर जरूर ध्यान दें। वही छोटे व्यापारियों को और धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके स्वास्थ्य में अचानक से गिरावट हो सकती है ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति सचेत और सतर्क रहें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर है। यदि आप आज किसी नए प्रोजेक्ट को करने के बारे में सोच रहे हैं तो उसे करने से आपको निश्चय ही सफलता हासिल होगी। वहीं यदि आपके घर परिवार में जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसमें आज आपको जीत हासिल हो सकते हैं। आज आपके घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी वही आज आपके कार्य में आपके दोस्तों और साथियों का साथ मिलेगा। जिससे आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद समाचारों से भरा हुआ है। आज आप अपने परिवारजनों और मित्रों के साथ मिलकर किसी कार्यक्रम की प्लानिंग कर सकते हैं। यदि आज आपकी बहन के विवाह में कोई समस्या आ रही है तो परिजनों की सहायता से यह समस्या समाप्त हो जाएगी।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों को आज अपने क्रोध पर संयम रखने की जरूरत है। आज आपको हर मुद्दे को बातचीत के साथ हल करना है। आज आपकी नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है। इसी के साथ आपकी आय में वृद्धि होगी। लेकिन साथ में खर्चे भी बढेंगे। 

मकर राशि

मकर राशि के जातक आज आत्मविश्वास के साथ सभी कार्य को पूर्ण करेंगे। लेकिन आज आपके धैर्य में काफी कमी रहेगी। वही आज आपको किसी ने किसी और के कारोबार में सहयोगी का प्रस्ताव मिल सकता है। वही संतान पक्ष को कोई समस्या से हो सकता है।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों को आज नौकरी में तरक्की मिल सकती हैं। ऐसे में लगातार परिश्रम करते हैं। धार्मिक संगीत में आज आपकी रूचि बढ़ सकते हैं। खर्चे अधिक होने की संभावना है ऐसे ही सोच समझकर खर्च करें। आज का दिन आपके लिए आशा और निराशा दोनों से भरा हुआ है। 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का आज मन काफी परेशान रहे हैं। ऐसे में मानसिक चिंता से बचें। शैक्षणिक कार्य पर विशेष ध्यान दें। आज मित्रों के सहयोग से नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं पर संयम रखें। 

Related posts

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस मंगलवार को करेगी विधानसभा चुनाव की समीक्षा

Rani Naqvi

GATE 2021 Application Form ऐसे करें अप्लाई, जाने 1 क्लिक पर

Trinath Mishra

ओवैसी ने पूछा पीएम से सवाल,आप हिंदुओं के पीएम हैं या हिंदुस्तान के

Breaking News