featured धर्म

14 नवंबर 2021 का राशिफल : मीन राशि में विराजमान रहेंगे चंद्रमा, जानें आज का राशिफल

3 सितम्बर 2021 का राशिफल

दैनिक राशिफल के अनुसार 14 नवंबर 2021 रविवार का दिन है उस दिन चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में विराजमान रहेगा। साथ ही आज कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। कार्तिक मास की इस एकादशी को देवोत्थानी एकादशी भी कहा जाता है। 

ये भी पढ़े : Dev Uthani Ekadashi 2021 : 14 या 15 नवंबर किस दिन रखा जाएगा देवोत्थानी एकादशी का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

आज का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातक में आज आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आज इस जातक के लोग आगे बढ़ गई कार्यों को अपने हाथों में लेंगे जिससे उनको सफलता प्राप्त होगी। परिवारिक एवं दांपत्य जीवन में आज खुशियां आने की संभावना है। जीवनसाथी की सलाह पर ध्यान दें। आज आपके लिए नए रास्ते खुलेंगे। धन के लाभ की संभावना बनी हुई।

वृष राशि 

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है। पैसे से जुड़े मामलों को लेकर आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है हर प्रकार की चुनौती से लड़ने के लिए तैयार रहें। नई चीजों को जानने की उत्सुकता बढ़ सकती हैं। आज आपकी किसी पुरानी नुकसान की भरपाई होने की संभावना हो रही है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी मन मुताबिक सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आज आपकी कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की तारीफ हो सकती है इसीलिए ध्यान पूर्वक कार्य करें।

कर्क राशि

कर्क राशि से जुड़े जातकों के आज व्यापार में आ रही बाधाएं दूर हो कर सफलता हासिल हो सकती है। आज आपको अपने क्रोध पर संयम रखने की जरूरत है नहीं तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। यदि इस जातक का कोई व्यक्ति बीमार है तो उसे आग किसी प्रकार का ऑपरेशन नहीं कराना चाहिए। आज आपके परिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज व्यापार में नए प्रयास के लिए अच्छा दिन है। आज आप की आय में वृद्धि हो सकती है मन में आ रही। नए विचार आपको सफलता की ओर ले जाएंगे। वही परिवार में आज कोई नई संपत्ति खरीदने पर विचार बन सकता है।

ये भी पढ़े : 14 नवंबर 2021 का पंचांग : देवोत्थानी एकादशी का व्रत आज, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर है आज इस जातक के लोगों की पैसे से जुड़ी समस्याएं खत्म होने का योग बन रहा है। आज आपको किसी खास व्यक्ति की सलाह व सहायता मिलने की संभावना बन रही है। ऐसे में इसका तिरस्कार ना करें। कार्यक्षेत्र में आज आप काफी सक्रिय रहेंगे

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का आज का दिन प्रसन्नता भरा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार पानी की संभावना बन रही है। आज आपके मन में कोई नया विचार आ सकता है। वही बेरोजगार लोगों को आज रोजगार मिलने की संभावना बन रही है। आज जातक का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक आज अपने कार्यों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। यदि आज आप योजना के अनुसार कार्य करते हैं तो आपके आधे अधूरे काम को भी सफलता मिल सकती है। पर्यटन क्षेत्र में आज आपको एक अच्छा करियर मिल सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। आज इस जाति के लोगों को अचानक धन का लाभ हो सकता है। आज आपकी कई दिनों से अटकी पैसे मिल सकते हैं। वही आज आपने कर्ज चुकाने ही सफल रहेंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का आज परिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। वही दिन की शुरुआत एक नई ऊर्जा और प्यार के साथ होगी। साथ ही जीवनसाथी के साथ आज कहीं यात्रा का योग बन रहा है। आज जातक के लोगों के काफी समय से अटके कार्य पूरे होंगे।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों वाणी के भाव में चंद्रमा विराजमान रहेंगे। आज आपकी वाणी में मिठास देखने को मिलेगी। आज सामाजिक गतिविधियों से दूर रहें और अपने परिवार को पूरा समय दें। आज आपको बीते समय में यह निवेश का लाभ मिल सकता है। 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जातक के लोग अपनी समस्याओं के साथ दूसरों की समस्याओं को भी दूर करने में सफल सिद्ध होंगे। माता-पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहें। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आज आपको अपने परिजनों का सहयोग मिल सकता है। 

Related posts

राजनाथ ने कहा प्रधानमंत्री सदम में देंगे बयान, चर्चा पर तैयार सरकार

shipra saxena

गोधरा कांड: हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, ‘कानून व्यवस्था बनाए रखने फेल हुई थी गुजरात सरकार’

Pradeep sharma

कपिल शर्मा की धमाकेदार वापसी, First Look हुआ रिलीज आप भी देखें

mohini kushwaha