featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 30 मई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, आइए जानें आज का राशिफल

Aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: 30 मई 2022 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित माना गया है। इस दिन विधि- विधान से भोलेनाथ की पूजा- अर्चना की जाती है। इस दिन वट सावित्री व्रट, सोमवती अमावस्या और शनि जयंती भी है। आइए जानें आज का राशिफल…..

मेष
चन्द्रमा व सूर्य द्वितीय व एकादश शनि लाभ देंगे ।आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।

वृष
आज का दिन सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि में व्यवसाय को शुभ बनाएंगे।धन का आगमन हो सकता है। गुरु शुभ है लेकिन कुम्भ के शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व नीला रंग शुभ है।

मिथुन
द्वादश सूर्य व चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।हरा व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। चावल का दान करें।

कर्क
आज का दिन व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का है। छात्र कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।तिल का दान करें।

सिंह
सूर्य व चन्द्रमा का दशम गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।उड़द का दान करें।

कन्या
नवम सूर्य व चन्द्रमा भाग्य स्थान पर शुभ हैं।शिक्षा में उन्नति से प्रसन्नता होगी। बुध बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है।पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।हनुमान जी की पूजा करते रहें।नारंगी व लाल रंग शुभ है।तिल का दान करें।

तुला
जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे।स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है।अन्न का दान लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक
आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है।तिल व गुड़ का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। ज़मीन क्रय करने के संकेत हैं।विष्णु जी की पूजा करें।

धनु
आज चन्द्रमा व सूर्यं एकसाथ खष्ठम हैं।जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।सफेद व नीला रंग शुभ है।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।मूंग व गुड़ का दान करें।

मकर
चन्द्रमा व सूर्य पँचम व शनि इस राशि से द्वितीय हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है।बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं।चावल का दान करें।

कुंभ
राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज दिवस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें ।बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जांब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द का दान करें।

मीन
तृतीय सूर्य व चन्द्रमा धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। तिल व गुड़ का दान करें।राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।

Related posts

राम जन्मभूमि पूजन तीन चरणों में होगा पूरा, जाने कौन-कौन से वो तीन चरण

Rani Naqvi

Fee For Twitter: एलन मस्क ने किया बड़ा एलान, इन ट्विटर यूजर्स को चुकाने होंगे पैसे

Rahul

देश को 15 अगस्त को मिलेगी कोरोना से आजादी , लॉन्च होगी कोरोना की वैक्सीन ?

Mamta Gautam