featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 25 मई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें आज का राशिफल

Aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: 25 मई यानी आज चन्द्रमा मीन राशि में है व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। सूर्य वृष व गुरु मीन में है। शनि अब अपनी राशि कुंभ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। जानें आज का राशिफल….

मेष
आज द्वादश चन्द्रमा व गुरु बिजनेस को उन्नति दे सकता है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष
आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मिथुन
आज के दिन बुध व चन्द्रमा आपके व्यवसाय के लिए अनुकूल है। जांब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।आ ध्यात्म तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

कर्क
सूर्य एकादश में, गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज नवम भाव में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। शिव उपासना करें। आज धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

सिंह
इस राशि का स्वामी सूर्य दशम रहकर व्यवसाय में लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें।

कन्या
सूर्य नवम शुभ है। चन्द्रमा सप्तम भाव में है। गुरु भी सप्तम है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। कन्या राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।

तुला
गुरु व चन्द्रमा खष्ठम होकर मिश्रित फलदायक हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है।धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक
गुरु व चन्द्रमा पँचम भाव में रहकर शिक्षा में प्रगति देंगे। चन्द्रमा मीन राशि में तथा गुरु पँचम मंगलमय है।आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है । कन्या व कुम्भ राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद व नारंगी शुभ है। मंगल के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

धनु
आज गुरु व चन्द्रमा एकसाथ चतुर्थ भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मकर
गुरु व चन्द्रमा तृतीय भाव में रहेंगे। शनि अब कुम्भ में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। हेल्थ को लेकर असमंजस में रहेंगे। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है।

मकर
चन्द्रमा द्वितीय व शनि इसी राशि में है। स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु मीन के आत्मबल में वृद्धि करेंगे।हरा व लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन
गुरु व चन्द्रमा इसी राशि में शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी। बुध व शुक्र का प्रभाव शुभ है। रुके धन के आगमन के संकेत हैं। बड़े भाई को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। पीला व लाल रंग शुभ है।

Related posts

राहुल गांधी का पीएम पर वार, ‘पीएम को नहीं दिखता छत्तीसगढ़ के सीएम का घोटाला’

Pradeep sharma

मुंबई मामला: शिवसेना कार्यकर्ताओं पर लगा डॉक्टरों को पीटने का आरोप

Pradeep sharma

झारखंडः पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उठाई आवाज कहा प्रदेश में पर्यटन को मिंले उद्धोग का दर्जा

mahesh yadav