featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 22 मई को इन राशियों पर रहेगी सूर्य देव की कृपा, जानें आज का राशिफल

rashifal Aaj Ka Rashifal: 22 मई को इन राशियों पर रहेगी सूर्य देव की कृपा, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 22 मई का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशि वालों के लिए 22 मई का दिन किसी वरदान सेे कम नहीं रहने वाला है। आइए जानें आज का राशिफल……….

मेष
इस राशि वालों को आज सुनहरी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर हाथ लगेंगे। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है।

वृषभ
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा साबित होगा। धन के मामले में आपको सफलता मिलेगी। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन उतना अच्छा नहीं दिख रहा है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन
इस राशि के लोगों को आज लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। बेवजह के वाद-विवाद में फंसने से बचें। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आमदनी में कमी देखने को मिल सकती है।

कर्क
स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। बाहर का खाना खाने से बचें। लेन-देन के मामलों के लिए दिन शुभ है। अचानक से यात्रा के योग बन सकते हैं। यात्रा से अच्छा लाभ प्राप्त होने की भी उम्मीद रहेगी।

सिंह
इस राशि वालों पर आज सूर्य देव की विशेष कृपा रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नये काम की शुरुआत करने की सोच सकते हैं। कोई डील फाइनल हो सकती है। दिन सुखमय है।

कन्या
आर्थिक मामलों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। किसी से धोखा मिल सकता है। इसलिए लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें। कार्यस्थल पर काम का काफी बोझ रहेगा। जिस वजह से आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं।

तुला
इस राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आमदनी में बढ़ोतरी की संभावना है। अचानक से धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ के लिए भी आज का दिन शुभ है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सिर दर्द परेशान कर सकता है।

वृश्चिक
इस राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा साबित होगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। अचानक से धन लाभ हो सकता है। यात्रा से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी। स्वास्थ्य साथ देगा। शरीर में भरपूर मात्रा में ऊर्जा रहेगी।

धनु
इस राशि वालों को सतर्क रहना होगा। खासकर साझेदारी के काम में धोखा मिल सकता है। कार्यस्थल पर कोई भी काम सावधानी से करें। बेवजह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें।

मकर
आज का दिन आपके लिए भी खुशनुमा साबित हो सकता है। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

कुंभ
बेहतर होगा आज आप अपने काम से काम रखें। किसी के साथ वाद-विवाद करने से बचें। कोई आपकी इमेज को खराब करने की कोशिश कर सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें और बस अपने काम पर ध्यान दें।

मीन
जीवनसााथी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। कोई भी काम सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सतर्क रहें।

Related posts

अगर जीतना है हनुमान जी का दिल तो मंगलवार को करें यह उपाय

kumari ashu

जम्मू-कश्मीर HC ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पैलेट गन के इस्तेमाल पर बैन लगाने से किया इनकार

Rani Naqvi

मनचले से तंग आकर नाबालिग छात्रा ने की खुदकुशी, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

Ankit Tripathi