featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 24 जून को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें आज का राशिफल

Aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: 24 जून 2022 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। जानें आज का राशिफल

मेष
आज राशि स्वामी मंगल व इस राशि का चन्द्रमा जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा ।परिवार में विवाद की भी संभावना है।सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

वृष
सूर्य द्वितीय व चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश में है।आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।नीला व हरा रंग शुभ है।शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन
आज के दिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सुखद यात्रा कर सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है।राहु के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

कर्क
द्वादश सूर्य, गुरु नवम व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज इसी राशि से अष्टम है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। हनुमान जी उपासना के साथ सुन्दरकाण्ड का पाठ करें व पिता का आशीर्वाद लें।

सिंह
भाग्य स्थान में गोचर रत चन्द्रमा भाग्य को बल देगा।व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

कन्या
गुरु मीन व चन्द्रमा अष्टम भाव में शुभ है। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी।सुंदरकांड का पाठ करें। नीला व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। यात्रा से लाभ हो सकता है। मूंग का दान करें।

तुला
सूर्य मिथुन व चन्द्रमा मेष में इस राशि के लिए शुभ है। जॉब को लेकर परिवर्तन संभव है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। आज कन्या व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व लाल रंग शुभ है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक
सूर्य अष्टम व चन्द्रमा खष्ठम मंगलमय है। आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए सफलता का है। कर्क व धनु राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। नारंगी व पीला शुभ है। मंगल के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

धनु
आज चन्द्रमा पँचम व सूर्य सप्तम है। जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। बिजनेस में उन्नति के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

मकर
चन्द्रमा चतुर्थ व्यवसाय के लिए अनकूल रहेंगे।राजनीति में प्रोग्रेस है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार सम्बन्धी किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व व हरा रंग शुभ है।

कुम्भ
पँचम सूर्य शिक्षा व सन्तान के लिए शुभ है। शनि इसी राशि में व तृतीय चन्द्रमा शुभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें व अन्न दान करना श्रेयष्कर है।

मीन
मीन के गुरु से शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य में थोड़ा तनाव संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगेपीला व लाल रंग शुभ है। उड़द दान करें।

Related posts

पीएम मोदी ने चीन से दिया शांति का संदेश

Pradeep sharma

Fire In Secunderabad Building: सिकंदराबाद के स्वप्नलोक कॉम्प्लेक्स में लगी आग, 7 लोगों की दम घुटने से मौत

Rahul

नई शिक्षा नीति की पहली वर्षगांठ पर PM का संबोधन, CM धामी ने किया ऑनलाइन प्रतिभाग

pratiyush chaubey