featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 15 जून को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें आज का राशिफल

aaj ka rashifal 3 Aaj Ka Rashifal: 15 जून को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 15 जून को चन्द्रमा धनु राशि में रहेगा और सूर्य मिथुन व गुरु मीन में रहेंगे। इस दिन शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत रहेंगी। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज राशि स्वामी मंगल व चन्द्रमा का नवम प्रभाव शुभ है। दशम शनि व्यवसाय में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।

वृष
आज का दिन जॉब के लिए प्रोमोशन के समय का है। धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में नवीन अवसर की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। चन्द्रमा व मंगल के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन
आज के दिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों उड़द का दान करें।

कर्क
गुरु नवम व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज खष्ठम भाव में है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। हनुमान जी की उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह
इस राशि से पंचम गोचर कर रहा चन्द्रमा व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। तिल का दान करें।

कन्या
सूर्य नवम, चन्द्रमा चतुर्थ तथा गुरु सप्तम हैं। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गाय को गुड़ व केला खिलाए। कन्या राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। तिल का दान करें।

तुला
चन्द्रमा तृतीय व सूर्य वृष में है। जॉब को लेकर प्रोमोशन की बात संभव है। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। आज कन्या व मिथुन मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। वाणी प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक
चन्द्रमा द्वितीय व पंचम गुरु है। आज का दिन मीडिया व मैनेजमेंट जॉब के लिए सफलता का है। मेष व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें।

धनु
आज सूर्य खष्ठम व चन्द्रमा इसी राशि में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

मकर
सूर्य पंचम व चन्द्रमा द्वादश भाव में रहेंगे। शनि इसी से द्वितीय हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

कुंभ
गुरु द्वितीय व चन्द्रमा इस राशि से एकादश लाभ का योग बना रहे हैं। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। बुध आत्मबल में वृद्धि करेंगे। बैगनी व लाल रंग शुभ है। भगवान शिव की उपासना करें। चावल दान करना श्रेयष्कर है।

मीन
पॉलिटिक्स में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से दशम भाव में है। इससे कर्म भाव में शुभता बढ़ती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

Related posts

झूठे वादों से लोगों को गुमराह कर नरेंद्र मोदी ने हासिल की सत्ता: मनमोहन सिंह

Trinath Mishra

विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक ने भारत लौटने वाली खबर को किया खारिज

rituraj

कैग ने केजरीवाल सरकार पर उठाए सवाल, भाजपा ने रिपोर्ट छुपाने का किया दावा

shipra saxena