featured यूपी

Govardhan: केसर गुलाब जल मिश्रित यमुना जल से भक्तों ने किया गिरिराज जी का अभिषेक, सवा लाख आम का लगेगा भोग

Screenshot 2022 06 14 11.47.55 PM Govardhan: केसर गुलाब जल मिश्रित यमुना जल से भक्तों ने किया गिरिराज जी का अभिषेक, सवा लाख आम का लगेगा भोग

Govardhan: मथुरा के गोवर्धन में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गिरिराज जी का यमुना जल से महाभिषेक आयोजन धूम धाम से किया गया। दो टैंकरों में मथुरा से भर कर लाया गया करीब 16 हजार लीटर यमुना जल को मिट्टी के मटकों में भर कर गिरिराज महाराज पर चढ़ाने के लिए भक्तों का तांता लग गया।

पहली बार आयोजित इस अनूठे आयोजन में सुबह 7 बजे से दोपहर 11 बजे तक गिरिराज जी का अभिषेक हुआ। गोवर्धन परिक्रमा के जतीपुरा स्थित इंद्र पूजा स्थल पर गिरिराज जी के ज्येष्ठाभिषेक के दौरान द्वापर युगीन गिरिराज पूजा का नजारा जीवंत हो गया।

Screenshot 2022 06 14 11.48.10 PM Govardhan: केसर गुलाब जल मिश्रित यमुना जल से भक्तों ने किया गिरिराज जी का अभिषेक, सवा लाख आम का लगेगा भोग

ये है मान्यता
मान्यता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन ही नंद बाबा ने भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक कर उनको राज पाट का उत्तराधिकार सौंपा था। राजस्थान के पोखरण से गिरिराज तलहटी के जतीपुरा में रह कर सखी रूप में गौ गोपाल व ब्रजवासियों की सेवा में जुटे पुष्टिमार्गीय संत सखी महाराज द्वारा जतीपुरा के इंद्र पूजा स्थल पर आयोजित इस विशाल ज्येष्ठाभिषेक में जमकर आनंद की बरसा हुई।

Screenshot 2022 06 14 11.47.27 PM Govardhan: केसर गुलाब जल मिश्रित यमुना जल से भक्तों ने किया गिरिराज जी का अभिषेक, सवा लाख आम का लगेगा भोग

मंगलवार को इस विशाल महाभिषेक आयोजन की सूचना पर देश के कोने कोने से जतीपुरा पहुंचे भक्तो ने मटकियो में यमुना जल भर पुरुशूक्त मंत्रों पर पुष्करणा ब्राह्मणों सहित गिरिराज जी का अभिषेक किया। केसर व गुलाब जल मिश्रित यमुना जल की सुगंध से तलहटी का वातावरण भी शीतल हो गया। आयोजन में जतीपुरा , आन्योर, गोवर्धन सहित आस पास के गिरिराज भक्तो ने भी पहुंच कर अभिषेक किया।

Screenshot 2022 06 14 11.46.46 PM Govardhan: केसर गुलाब जल मिश्रित यमुना जल से भक्तों ने किया गिरिराज जी का अभिषेक, सवा लाख आम का लगेगा भोग

मुना जल में केसर व गुलाब जल मिला कर किया जा रहा गिरिराज जी का अभिषेक
ज्येष्ठाभिषेक के आयोजक संत सखी महाराज ने बताया कि तलहटी में विशाल स्टार पर ये आयोजन पहली बार गिरिराज जी की प्रेरणा से ही हो रहा है। ज्येष्ठ में गर्मी भी अधिक होती है, इसलिए गिरिराज जी को यमुना जल में केसर व गुलाब जल मिला कर शीतलता प्रदान कराई जा रही है।

Screenshot 2022 06 14 11.58.20 PM Govardhan: केसर गुलाब जल मिश्रित यमुना जल से भक्तों ने किया गिरिराज जी का अभिषेक, सवा लाख आम का लगेगा भोग

गिरिराज जी का भव्य श्रृंगार कर सवा लाख आम का लगेगा भोग
मंदिर सेवाधिकारी किश्नो मुखिया व पवन मुखिया ने बताया कि गिरिराज तलहटी में ये आयोजन विशाल स्तर पर पहली बार हो रहा है। सभी भक्त रोमांचित हो कर उत्साह के साथ जलाभिषेक कर रहे थे। देर शाम को गिरिराज जी का भव्य श्रृंगार कर सवा लाख आम का भोग अर्पित किया गया।

Related posts

उत्तराखंडः मुख्य सचिव व सचिव पर्यटन ने हेमकुण्ड साहिब यात्रा मार्ग पर यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की

mahesh yadav

उत्तराखंडः कूड़ा निस्तारण को लेकर मुख्यमंत्री ने हरिद्वार नगर निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार

mahesh yadav

सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को मिल रही रेप और जान से मारने की धमकी

Rani Naqvi