featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 01 जून को इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, जानें आज का राशिफल

aaj k rashifal

Aaj Ka Rashifal: 1 जून 2022 को बुधवार, तिथि कृष्ण पक्ष तृतीया है। बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा-उपासना के लिए समर्पित माना गया है। इस दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल…

मेष
आज तृतीय चन्द्रमा जॉब में पद परिवर्तन दे सकता है। हेल्थ को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है। सुखद लाभ के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

वृष
आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मिथुन
आज के दिन चन्द्रमा का इस राशि में गोचर आपके अनुकूल है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

कर्क
सूर्य एकादश में, गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज द्वादश भाव में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व हरा रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। आज चने की दाल का दान करें।

सिंह
इस राशि से एकादश चन्द्रमा शुभ है। दशम सूर्य जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी यात्रा की योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। तिल का दान करें।

कन्या
सूर्य नवम यानी भाग्योदय के लिए शुभ है। चन्द्रमा कर्म भाव में है। गुरु सप्तम मंगलमय है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। किसी रुके धन आगमन से लाभ हो सकता है।

तुला
सूर्य अष्टम तथा चन्द्रमा भाग्य भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर प्रोमोशन संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। पिता का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। वाहन प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक
सूर्य सप्तम भाव में रहकर व्यवसाय में प्रगति देंगे। चन्द्रमा अष्टम तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। मेष व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ व मसूर का दान करें।

धनु
आज गुरु चतुर्थ, सूर्य खष्ठम व चन्द्रमा सप्तम में गोचररत है। परिवार को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मकर
गुरु तृतीय, सूर्य पंचम तथा चन्द्रमा खष्ठम भाव में गोचर करेंगे। शनि कुम्भ में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। संतान के विवाह सम्बन्धी किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।

कुंभ
चन्द्रमा चतुर्थ व शनि इसी राशि में है। जॉब को लेकर मन खुश रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा शुभ रहेंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। उड़द का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन
सूर्य इसी राशि से तृतीय व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। छात्रों के करियर में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से चतुर्थ में है। इससे शिक्षा में शुभता बढ़ती है। यात्रा के संकेत हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

Related posts

मनप्रीत सिंह बोले ओलंपिक के हॉकी मैच में लगा होगा पूरा जोर

Trinath Mishra

स्मृति ईरानी ने छुए मुलायम सिंह यादव के पैर,संसद से आई खूबसूरत तस्वीर

Rahul

ट्रूडो ने लगाया भारत पर इमेज खराब करने का आरोप

Vijay Shrer